25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

शिव मन्दिर न्यास बैजनाथ की बैठक आज विश्राम गृह बैजनाथ में मन्दिर सह आयुक्त देवी चन्द ठाकुर की अध्यक्षता में हुई

बैजनाथ 10/08/2023 (वीर खड़का)

शिव मन्दिर न्यास बैजनाथ की बैठक आज विश्राम गृह बैजनाथ में मन्दिर सह आयुक्त देवी चन्द ठाकुर की अध्यक्षता में हुई जिसमें बैजनाथ के लोकप्रियविधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव किशोरीलाल के न्यास बैठक में प्रथम बार आगमन पर मंदिर सहायक आयुक्त, तहसीलदार व मन्दिर ट्रस्टियों द्वारा पुष्पगुच्छ व फूलमालाऐ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया व शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।हिमाचल काँग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्री रवीन्द्र बिट्टु को भी शाल और टोपी पहनाकर न्यास ने सम्मानित किया ।बैठक में मुख्यातिथि श्री किशोरलाल ने मंदिर की शुचिता व पवित्रता बनाए रखने का न्यासियो से आग्रह किया।पुजारी गर्भगृह में धोती पहन कर ही जाऐ’ मंदिर आने वाले भक्तों व पर्यटकों को प्रेम से दर्शन करवाऐ। मंदिर में लंगर चलाने व लंगर भवन की संभावनाएँ तलाशने पर विशेष चर्चा हुई ।बैठक में श्री रवीन्द्र बिट्टु,तहसीलदार हरीश ,न्यासी रमेश चड्ढा,घनश्याम अवस्थी,मिलाप राणा,इन्द्र,छवि शर्मा,मुनीष शर्मा,मुकेश शर्मा,लालचंद चंद ,बालकृष्ण बंटी,संजय ब्यास,अनूप कौल आदि ने भाग लिया ।

Related posts

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा की ईकाई पालमपुर की मासिक बैठक संपन्न हुई।

Admin

ब्लॉक काँग्रेस बैजनाथ की मासिक बैठक आज बैजनाथ में पंडोल रोड स्थित ताज में हुई।

Admin

रविता भारद्वाज बनीं भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश सचिव, महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Admin

Leave a Comment