July 21, 2026
Palampur

हिमुडा क्लोनी को लिया जाएगा निगम में इस विषय पर बैठक हुई संपन्न


पालमपुर, 21 सितंबर :- पालमपुर नगर निगम परिधि के अंतर्गत आने वाली तीन हिमुडा कॉलोनियों को नगर निगम के अधीन करने को लेकर नगर निगम कार्यालय में बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता नगर निगम मेयर पूनम बाली ने की। नगर निगम आयुक्त आशीष शर्मा भी विशेष रूप से बैठक में शामिल रहे। बैठक में इन कॉलोनी में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिंद्रावन होल्टा और लोहना के पदाधिकारियों ने भी इस संदर्भ में अपना पक्ष रखा। बैठक में इन कॉलोनी के अंतर्गत चल रही है सड़क व्यवस्था और पानी की व्यवस्था के बारे में भी विशेष रूप से चर्चा हुई। बैठक में हिमुडा को कुछ अभी तक जो लोगों की देनदारियां है जिसे लोगों ने हिमुडा को देना है । उसके बारे में चर्चा की गई जो की यथावत रहेगी। जबकि सड़क पानी और सीवरेज की व्यवस्था को नगर निगम द्वारा किस तरह से किया जाएगा इस विषय को लेकर किस तरह से काम किया जाए इस विषय को लेकर खाका तैयार किया जाएगा। उसके बाद इस विषय पर सहमति बनेगी । बैठक में हिमुडा की और से सहायक अभियंता अनूप सूद, तथा कनिष्ठ अभियंता रवि कुमार व पंकज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद राजकुमार और गोपाल नाग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस संदर्भ में नगर निगम मेयर पूनम वाली और कमिश्नर आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि एक बैठक हिमुडा ,नगर निगम तथा क्लोनियों के प्रतिनिधियों के मध्य संपन्न हुई। जिसमें इन कॉलोनी में आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और कई तकनीकी बिंदुओं पर भी बात हुई है और जल्द ही इस विषय पर कोई ना कोई आने वाले समय में हल निकाला जाएगा।

Related posts

कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का अंद्रेटा में सात दिवसीय शिविर संपन्न

Admin

510 लाख से बनेगी कुसमल बागोड़ा कूहल : आशीष बुटेल

Admin

Himachal News:रफ्तार की जिद ने किया परिवारों को बेचैन, पंचरुखी -बैजनाथ मार्ग में बस हादसे में तीन घायल

Admin

Leave a Comment