25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

लंगर लगातार जारी रहेगा। मुल्खराज प्रेमी कम से कम ऐतिहासिक शिव मंदिर में राजनीति न करें – गणेश उत्सव सदस्य पंडोल रोड

बैजनाथ 18 अक्टूबर

गणेश उत्सव सदस्यों के साथ साथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि प्रथम नवरात्र से शिव मंदिर के मुख्य द्वारा के पास पीपल वृक्ष के नीचे विधायक किशोरी एवम श्री गणेश उत्सव द्वारा शिव भक्तों के लिए दोपहर को लंगर लगाना शुरू किया, जिसकी जानकारी सभी को मिले इस उद्देश्य से एक फ्लेक्स भी लगाया गया ताकि लोगों को जानकारी उपलब्ध हो सके कि शिव मंदिर में हर दिन लंगर लगाया जा रहा है।
श्री गणेश उत्सव सदस्यों का कहना है कि हैरानी की बात है कि पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी को इस पर एतराज हो गया कि मंदिर के बाहर लंगर क्यों लगाया गया और इस लंगर को विधायक किशोरी लाल के साथ साथ श्री गणेश उत्सव क्यों लंगर लगा रहे हैं।
उनका कहना है कि अपने पांच साल के कार्यकाल में पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी एक बार भी श्री गणेश उत्सव में भाग लेने नही पहुंचे ।अगर बह भी चाहते की लंगर में बह भी सहयोग करना चाहते तो कौन रोकता।
मंदिर ट्रस्ट एवम गणेश उत्सव सदस्यों में मिलाप राणा,मनोज कुमार,इंद्र नंदा कुश शर्मा,संजीव व्यास, छबि शर्मा, मनीष शर्मा,मुकेश कुमार,राम प्रकाश डोगरा,रमेश चड्ढा,घनश्याम अवस्थीअमित कपूर ने कहा कि लंगर लगातार जारी रहेगा पहले शिव मंदिर प्रांगण में जैसे जैसे लोगों को जानकारी उपलब्ध हो जायेगी उसके बाद लंगर भबन में लंगर आरंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने मुल्क राज प्रेमी को सलाह दी है कि कम से कम ऐतिहासिक शिव मंदिर पर तो राजनीति न करें।

Related posts

मण्डी ट्रैफिक पुलिस पर खूब बरसे :- एन. के. पंड़ित

Admin

दूध गंगा योजना से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी : किशोरी लाल

Admin

20 करोड़ से बन रहा बैजनाथ में आधुनिक बस स्टैंड : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment