July 21, 2026
Palampur

क्षमतावान फसलों पर सांगला में किसानों को उपयोगी जानकारी


पालमपुर,19 नवंबर। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के सांगला (किन्नौर) में स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में क्षमतावान फसलों पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान नेटवर्क कार्यक्रम’ के तहत, विभिन्न गांवों के किसानों के लिए चार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। इन शिविरों में डाक्टर गोपाल कतना और शैलजा शर्मा ओगला -फाफरा और चोलाई जैसी क्षमतावान फसलों के महत्व पर किसानों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने पीपीवी और एफआरए के साथ किसानों की किस्मों के पंजीकरण के लिए उत्पादन और सुरक्षा पहलुओं और प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया।
पौंडा के पंचायत प्रधान अमिताभ, चांसू के बीरबल सिंह नेगी, बटसेरी के चंद्र नेगी और रिस्पा पंचायत के राजेंद्र नेगी ने प्रशिक्षण के लिए विश्वविद्यालय को धन्यवाद दिया।

Related posts

विधायक महोदय बड़ी मेहनत ओर मुश्किल से डाढ के रेस्ट हाऊस को पालमपुर के कब्जे में लिया था :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

Admin

हिमाचल की युवती पर सिरफिरे ने हथियार से किया हमला, किए ऐसे वार कि कांप जाए कलेजा, पालमपुर बस स्टैंड पर वारदात

Admin

पालमपुर: सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे की मौत

Admin

Leave a Comment