19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Mandi

पधर के दिनेश शर्मा को मिली पहली ओल्ड पेंशन

मोबाइल में मेसेज आते ही खुशी से झूम उठा पूरा परिवार

आइटीआइ के स्टाफ ने लड्डू खिला मुंह मीठा करवाया


29नवंबर
पधर(मंडी)।
हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है। मंडी जिला के उपमंडल पधर से आइटीआइ से सेवानिवृत्त इंस्ट्रक्टर दिनेश शर्मा क्षेत्र के पहले कर्मचारी हैं। जिनके बैंक खाते में ओल्ड पेंशन आई है।
ओल्ड पेंशन मिलने से गदगद दिनेश शर्मा व स्वजनों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व एनपीएसईए एवं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर का आभार जताया है।
सेवानिवृत्त दिनेश शर्मा के मोबाइल पर
बुधवार को जैसे ही बैंक खाते में पेंशन के इक्यावन हजार दो सौ रुपये आने का मैसेज आया तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।
दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो वायदा किया था वह पूरा कर दिया है।
पधर उपमंडल के पहले न्यू पेंशन स्कीम से पुरानी पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले दिनेश शर्मा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गवाली से दिसंबर 2022 में इंस्ट्रक्टर के पद से सेवानिवृत हुए थे।

इससे पहले भारतीय सेना में 17 वर्ष तक सेवा देने बाद वर्ष 2001 में सिपाही पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृति के बाद आइटीआइ में बतौर इंस्ट्रक्टर लगभग 11 साल तक सेवाएं दी।

दिसंबर 2022 में जब सेवानिवृत्त हुए तो मात्र 4900 रुपये पेंशन मिलती थी। जबकि अब ओल्ड पेंशन बहाल होने बाद पहली पेंशन इक्यावन हजार दो सौ रुपये पेंशन उन्हें मिलना शुरू हुई है।

ओल्ड पेंशन मिलने की खबर मिलते ही आइटीआइ गवाली के स्टाफ ने लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। वही ओल्ड पेंशन मिलने का खूब जश्न भी मनाया।

नई पेंशन एम्पलाइज एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन मिलना शुरू हुई है। जिसके लिए वह भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं।

फोटो: ओल्ड पेंशन मिलने पर सेवानिवृत्त दिनेश शर्मा को लड्डू खिला मुंह मीठा करवाते आइटीआइ गवाली का स्टाफ

Related posts

कबड्डी, मार्चपास व अनुशासन में विजेता रहा रोपा स्कूल

Admin

डिग्री कॉलेज नारला के वोलेंटियर्स को सिखाए आग से बचाव के तरीके

Admin

उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक पधर में सम्पन्न

Admin

Leave a Comment