19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

बैजनाथ कॉलेज में सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन


ओमनी डिगी बैजनाथ
आज दिनांक 30 नवंबर 2023 को पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा ’सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ विषय पर एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया।यह रैली महाविद्यालय प्रांगण से गणेश बाजार तक निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य छात्रों तथा आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉक्टर मोहिंदर पाल जी ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। छात्रों ने बहुत जोश के साथ सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के नारे लगाए तथा इस रैली में एनसीसी, एनएसएस तथा रोवर्स एंड रेंजर्स के छात्रों ने भाग लिया। यह रैली रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर डॉक्टर. विक्रम सिंह तथा क्लब की संयोजक डॉ अर्चना ठाकुर की अगुवाई में करवाई गई। इसमें एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स एंड रेंजर्स के प्रोग्राम ऑफिसर्स ने अहम भूमिका निभाई ।

Related posts

Lal Chand Sons: लालचंद एंड संस पपरोला का मेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पालमपुर शहर को देगा नई पहचान!

Admin

बैजनाथ के जंगल में रातों-रात बना डाला रास्ता, विभाग ने ठोका 155000 का जुर्माना

Admin

छोटा भंगाल की 7 पंचायतों से भांग की खेती उखाड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है

Admin

Leave a Comment