24.3 C
Baijnath
August 2, 2026
Baijnath

बैजनाथ के पंजाला में मिला पूर्व सैनिक का शव। पुलिस जांच में जुटी।

12 दिसंबर बैजनाथ

थाना बैजनाथ के तहत आने वाले संसाल के साथ लगते पंजाला गांव में एक पूर्व सैनिक का शव मिला है। पुलिस को इस बारे सोमवार शाम को जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देर शाम को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बैजनाथ अस्पताल लाया गया है। मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र छोना राम निवासी धानग के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति सेना से सेवानिवृत है।

बताया जा रहा है कि राजेश कुमार 7 दिसंबर को घर से कहीं चला गया था। उसका कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। राजेश कुमार मानसिक रूप से भी परेशान बताया जा रहा है। उसके लापता होने को लेकर 11 दिसंबर को बैजनाथ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति का शव पंजाला में संसाली खड्ड में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Related posts

नीट पर घिरे केंद्र-एनटीए, SC ने CBI जांच की मांग पर नोटिस जारी कर आठ जुलाई तक मांगा जवाब

Admin

Baijnath: शिव मंदिर बैजनाथ के मार्ग से प्रशासन ने हटाये क़ब्ज़े।‌

Admin

पूर्ण राज्यत्व दिवस को अवेरी से लेकर अवाहीनाग मोड तक No Parking Zone घोषित। पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान।

Admin

Leave a Comment