September 16, 2026
Baijnath

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा पूरी तरह फ्लॉप-मुल्खराज प्रेमी

7 मई ब्युरो रिपोर्ट

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा पूरी तरह फ्लॉप शो बनकर रह गया। उक्त शब्द बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनावों में उतरते ही चुनाव जीतने के नायाब नायाब तरीके ढूंढते हैं,तथा वोटरों को झूठ बोलकर चुनाव जीत जाते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय पहले उन्होंने प्रत्येक महिला को ₹1500 देने की गारंटी दी तथा चुनाव जीतने के बाद कई तरह की शर्तें लगा दी तथा आज दिन तक उनको₹1500 नहीं मिले, लेकिन अब जब लोकसभा चुनावों का समय नजदीक आया तो फिर से ₹1500 के फार्म भरवाना शुरू कर दिए, ताकि भोली वाली महिलाओं को फिर से झूठ झांसा दिया जा सके और लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार कर अपना उल्लू सीधा किया जा सके। पूर्व विधायक ने कहा कि लेकिन अब जनता उनके झूठे वादों को अच्छी तरह जान चुकी है इस बार वह लोग लुभावने गारंटीयों के झांसे में आने वाली नहीं है, मुल्ख राज प्रेमी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।उन्होंने कहा कि कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डा राजीव भारद्वाज एक परिपक्व भाजपा नेता हैं,जो क्षेत्र की समस्याओं को भली भांति जानते हैं,तथा उनके नेतृत्व में कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।प्रेमी ने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है कि सभी लोग बढ़ चढ़कर मतदान में भाग ले तथा भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजीव भारद्वाज को जिताकर संसद भवन भेजें ताकि आने वाले समय में केंद्र में बनने वाली मोदी सरकार की जीत में कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र भी अपना योगदान दे सके।

Related posts

वंदे मातरम् ने शुरू किया खड़ानाल में गुरूकुल

Admin

बड़ा और छोटा भंगाल के दूर दराज़ क्षेत्रों में जल्द मिलेगी 4G नेटवर्क सुविधा

Admin

Baijnath News: बौद्ध धर्मगुरु ने बैजनाथ शिव मंदिर में की भगवान शिव की पूजा, विदेशी अनुयायियों संग मनाई विश्व शांति की कामना

Admin

Leave a Comment