September 4, 2026
Baijnath

वंदे मातरम् ने शुरू किया खड़ानाल में गुरूकुल

बैजनाथ 20 जुलाई (वीर खड़का)

हिमालयन भारती के तत्वाधान में वंदे मातरम् ने मेरा गाँव मेरा गुरूकुल गतिविधि के अन्तर्गत आज खड़ानाल पंचायत में गुरूकुल शुरू किया। दुर्गा वाहिनि सचिव सोनाली ने ने बताया कि इस गुरूकुल में भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा तथा आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे बच्चे प्रतिभावान, स्वावलंबी, तेजस्वी, बनते व गलत आदतों से बचे रहते हैं, इसाइयों द्वारा धर्म परिवर्तन के घटिया कुकृत्य तथा धोखे से बचे रहते हैं और गाँव को भी जागरूक करते हैं तथा राष्ट्र भक्त बनते हैं और अपने गाँव की सेवा करते हैं, इसके साथ गाँव में हो रही चोरीयां, बेटी बहुंओं को भगाने आदि की घटनाएं भी बन्द हो जाती हैं और अपनी कक्षा में अच्छे नम्बरों से पास होकर अपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् बेटा संस्कारी होगा तो बेटी बचेगी, बेटी बचेगी तो संस्कृति बचेगी और संस्कृति बचेगी तभी तो देश बचेगा की सोच के साथ कार्य कर रहा है, इसके द्वारा अभी तक पांच गुरूकुल स्थापित किए जा चुके हैं तथा हर गाँव में गुरूकुल चलाने की योजना है और गाँव वासियों से प्रार्थना की है कि इस नेक कार्य में हमारा सहयोग करें । इस अवसर पर निर्देशक चंचल डोहरू, दुर्गा वाहिनी प्रमुख खुशबू, सह प्रमुख शिवानी, रविन्द्र सिंह, मुस्कान, शिवन्या, अनीशा, अनीक्षा, मिथिलेश, अक्षित, अंशिका, शिवानी, अमित, हनी, अंकित आदि गाँव वासी उपस्थित रहे।

Related posts

Ayurvedic College: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला का किया दौरा, सुविधाओं और विकास कार्यों की ली जानकारी

Admin

स्वास्थ्य सुविधाओं पर व्यय होंगे 3139 करोड़ : किशोरी लाल

Admin

बैजनाथ में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Admin

Leave a Comment