July 20, 2026
Baijnath

बैजनाथ महाविद्यालय में पी जी कक्षाएं शुरू होने से मिलेगा शिक्षा का लाभ:-अनुराग शर्मा।


19 जुलाई बैजनाथ (वीर खड़का)

बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एशोसिएशन के निदेशक व पूर्व प्रदेश सचिव अनुराग शर्मा ने कहा कि पं सन्त राम राजकीय महाविद्यालय में जो पिछले पांच वर्षों में पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान पोस्ट ग्रेजुएशन के विषयों की कमी चल रही थी उसे पूर्ण रूप से प्रदेश सरकार से चार विषयों की पोस्ट ग्रेजुएशन विषयों को जिसमें एम ए इंग्लिस हिंदी इक्नोमिक्स इतिहास के विषयों को मंजूर करवाने के लिए हिमचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य संसदीय सचिव व विधायक किशोरी लाल का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने क्षेत्र की जनता व शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं की मांग को पूर्ण रूप से हल किया।अनुराग शर्मा ने कहा कि आज बैजनाथ चुनाव क्षेत्र मुख्य संसदीय सचिव के कुशल नेतृत्व में विकास के नए कार्यों की ओर आगे बढ़ रहा है।शर्मा ने कहा कि जो बहुत जल्द बैजनाथ हरिद्वार बस रुट बैजनाथ चंडीगढ़ व अन्य रूटों को बहुत जल्द हरी झंडी दिखाकर बैजनाथ बस डिप्पो से चलाया जाएगा।इसके साथ बैजनाथ में लगभग सभी सड़को पीने के पानी स्वास्थ्य के ऊपर भी कार्य जारी है।इस मौके पर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविन्दर राव विकास राणा सैलभ अवस्थी सुरेश ठाकुर कपिल शर्मा ध्रुव पाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

Paprola News: पपरोला में व्यक्ति ने पड़ोसी पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Admin

पहली बार किसी नेता को अपने बीच पाकर अचंभित हुए भेड़ पालक

Admin

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बैजनाथ में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Admin

Leave a Comment