23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

मंडी से BJP उम्मीदवार कंगना रनौत ने किया नामांकन

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत ने नामांकन दाखिल कर दिया है. मंगलवार को कंगना रनौत ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर पर्चा दाखिल किया. इस दौरान हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे. इससे पहले कंगना रनौत रोड शो भी किया. इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह है.

कंगना रनौत ने नामांकन करने से पहले कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी काशी से नामांकन दाखिल कर रहे हैं और मैं छोटी काशी से. यह भारतवर्ष का भी सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं. मैं चाहती हूं कि मुझे कई बार नामांकन दाखिल करने का अवसर मिले.” उन्होंने कहा कि मंडी के लोग और मेरे प्रति उनका प्यार मुझे यहां ले आया है. हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं. आज मंडी की महिलाएं सेना, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में हैं.

Related posts

शरद ऋतु में आपदा से निपटने को लेकर एसडीएम पधर ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Admin

पटवारी – कानूनगो महासंघ ने नए संसोन्धन अधिनियम को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन

Admin

Mandi: ग्रामीणों ने गोभी के खेत में चिट्टे का इंजैक्शन लगाते पकड़ा छात्र, 2 माैके से फरार

Admin

Leave a Comment