25 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

हिमाचल में आज चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगी प्रियंका गांधी, कांगड़ा और चंबा में दो चुनावी जनसभाओं में आनंद शर्मा के लिए मांगेगी वोट

शिमला: हिमाचल में इन दिन स्टार प्रचारकों के पहाड़ चढ़ने से सियासी पारा चढ़ गया है. प्रदेश में अंतिम चरण में एक जून को होने वाले चार लोकसभा सीटों सहित विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव होना है, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने एक दूसरे पर सियासी हमले तेज कर दिए हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की नाहन और ऊना में हुई दो चुनावी रैलियों के बाद अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से प्रदेश में चुनावी प्रचार का मोर्चा संभालेंगी.

कांगड़ा और चंबा में जनसभाएं

प्रियंका गांधी आज कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में एक साथ दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी. उनकी पहली जनसभा चंबा के चौगान मैदान में होगी. इसके बाद उनकी दूसरी जनसभा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी में तय है. प्रियंका गांधी वाड्रा चंडीगढ़ से स्पेशल प्लेन से पठानकोट के लिए रवाना होंगी. वे सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर चंबा पहुंचेंगी. यहां 11 बजे चौगान मैदान में उनकी जनसभा शुरू होगी. इसके बाद वह 12:45 पर चंबा से शाहपुर के चंबी के लिए उड़ान भरेंगी. इन दोनों की चुनावी जनसभाओं में प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के लिए वोट मांगेंगी. वहीं, चंबी में जनसभा संबोधित करने के बाद वे वापस शिमला लौट आएंगी.

कल गगरेट और कुटलैहड़ में चुनावी जनसभाएं

प्रियंका गांधी वाड्रा का 28 मई को भी दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम तय है. उनकी कल पहले ऊना जिले के गगरेट में चुनावी जनसभा होगी. यहां वे विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया के पक्ष में वोट मांगेंगी. उसके बाद प्रियंका गांधी की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विवेक शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी. 29 मई को प्रियंका गांधी वाड्रा पहले कुल्लू में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. वहीं, दोपहर बाद मंडी में लोकसभा में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के लिए रोड शो करेंगी.

Related posts

हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल

Admin

फर्जी आईडी से अश्लील फोटो वायरल, पीडि़ता ने एक व्यक्ति पर लगाए आरोप, केस दर्ज

Admin

कांग्रेस दो दिन में करेगी प्रत्याशियों का ऐलान, टिकट की दौड़ में कई दावेदार

Admin

Leave a Comment