19 C
Baijnath
September 28, 2026
Shimla

हिमाचल में भारी बारिश के चलते 115 सड़कें बंद, 212 ट्रांसफार्मर भी ठप्प

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई जगहों पर भारी बारिश का क्रम लगातार जारी है। बारिश के चलते भूस्खलन होने और मलबा आने से सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में सुबह 10 बजे तक 115 सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी हुईं थीं। इनमें मंडी जिला में सबसे ज्यादा 107 सड़कें प्रभावित हुईं हैं। वहीं चम्बा जिला में 4, कांगड़ा में 1 और सोलन में 3 सड़कें बंद है। राज्य में 212 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप्प हो गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मंडी जिला में 147, कुल्लू में 42, चम्बा में 16 और सोलन में 7 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इसके अलावा 17 पानी की स्कीमें भी प्रभावित हुईं हैं जोकि शिमला के ठियोग और कुमारसैन में प्रभावित हुई हैं।

हिमलैंड व बैम्लोई में गिरे पेड़, जानी नुक्सान नहीं
वीरवार सुबह के समय शिमला में हिमलैंड के पास लिंक रोड पर एक पेड़ गिर गया, जिससे कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं बैम्लोई के पास भी एक पेड़ गिर गया। जहां पर ये पेड़ गिरा है, वहां साथ में ढारे बने हुए हैं जिनमें लोग रहते हैं। गनीमत रही कि ढारों के ऊपर पेड़ नहीं गिरा अन्यथा बड़ा नुक्सान हो सकता था।

शिमला वाया चक्कर बिलासपुर एनएच पर आया मलबा
उधर, बारिश के चलते शिमला वाया चक्कर बिलासपुर एनएच पर मलबा आने से सड़क कुछ देर के लिए बंद हो गई। प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर मलबे को हटाया, जिसके बाद एनएच पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

Related posts

हिमाचल में शिक्षकों को मिलेंगी 30 दिन की छुट्टियां, हड़ताल के 13 दिनों का भी नहीं कटेगा वेतन

Admin

हिमाचल पर्यटन निगम के घाटे में चलने का इसका एकमात्र कारण है आरएस बाली : सुधीर शर्मा

Admin

हिमाचल में अब सेकेंडरी स्कूल-कॉलेज होंगे डिनोटिफाई, शिक्षा मंत्री ने बताया किस आधार पर लिया गया फैसला

Admin

Leave a Comment