22.7 C
Baijnath
August 23, 2026
Shimla

सुन्नी डैम के करीब डोगरी में आज दो और शव मिले, 45 लोग अब भी लापता

जिला शिमला के रामपुर के समेज गांव में बादल फटने से हुई त्रासदी के बाद आज पांचवे दिन सुन्नी डैम के करीब डोगरी से दो शव बरामद किए हैं। एक शव 14 से 17 साल की लड़की और दूसरा शव पुरुष का बताया जा रहा है। बीते कल भी सुन्नी डैम से एक युवती का शव बरामद किया गया था। ये शव समेज गांव में बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों के हो सकते हैं, लेकिन अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की का शव सही हालात में है। वहीं पुरुष का शव क्षत विक्षत है। चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी के लिए भेज दिया गया है। सर्च ऑपरेशन तीव्र गति से चला हुआ है। बादल फटने की घटनाओं के बाद 45 लोग लापता हैं। इनमें रामपुर के समेज में 36, बागीपुल में पांच, मंडी के राजबन और कुल्लू जिले के श्रीखंड में दो-दो लोग लापता हैं।

बीते कल भी सर्च ऑपरेशन के दौरान घटना स्थल से करीब 14 किलोमीटर दूर नोगली से पीछे डकोलढ़ में दो शव सतलुज के किनारे बरामद हुए थे। दोनों शव काफी क्षत-विक्षत हालात में थे। चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही थी।

बता दें कि समेज गांव में बादल फटने की घटना के बाद कुछ लोगों के सतलुज नदी में बहने की संभावना है। ऐसे में इनकी तलाश के लिए समेज से करीब 120 किलोमीटर दूर सुन्नी-तत्तापानी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है, क्योंकि बादल फटने और बाढ़ जैसी घटना होने पर 90 फीसदी शव कोल डैम साइट में शिमला-मंडी जिले की सीमा पर स्थित दोगरी गांव के आसपास ही मिलते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गुरुवार दोपहर से पुलिस और प्रशासन की टीमें यहां सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।

Related posts

125 Unit Free Electricity :’जनता का हक छीनने की तैयारी में कांग्रेस सरकार’, सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जयराम ठाकुर का आरोप

Admin

Weather Update : हिमाचल में मौसम का अलर्ट! 5 जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी, रहें सावधान!

Admin

New Year : नए साल पर 24 घंटे खुली रख सकेंगे दुकानें, सीएम ने पर्यटकों की सुविधा के लिए जारी किए आदेश

Admin

Leave a Comment