September 5, 2026
Kangra

TMC में सोमवार को भी जारी रहेगी डाक्टरों की हड़ताल, बंद रहेंगी OPD और OT सेवाएं

टांडा। डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में सोमवार को भी रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। शनिवार को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए रविवार सुबह 6 बजे तक ओपीडी व ओटी सेवाएं बंद रहने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा विरोध प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहेगा और अगली अधिसूचना आने तक इसे जारी रखा जाएगा।

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के सांकेतिक समर्थन में टांडा मेडीकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा सोमवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। इसके चलते रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए देर सायं कैंडल लाइट जुलूस भी निकाला। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी और गंभीर मरीजों का उपचार किया जाएगा।

कोलकाता में हुए जघन्य कृत्य से टीएमसी के डॉक्टरों, नर्सों में भारी रोष जारी है और अगले निर्देशों तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सोमवार को टांडा में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता के परिसर में महिला स्नातकोत्तर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और जघन्य कृत्य में कैंडल जलूस निकलने के साथ मांग की कि केंद्रीय प्राधिकारी द्वारा अपराध की तात्कालिक तथा पारदर्शी जांच हो, केंद्रीय स्वास्थ्य देखभाल संरक्षण अधिनियम, राज्य मेडिपर्सन अधिनियम का कार्यान्वयन, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेहतर सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपायों में सुधार और पूरी तरह कार्यान्वयन सीसीटीवी और अच्छी तरह से सुसजित गार्ड, रेसिडेंट डॉक्टरों को गुणवतापूर्ण और उचित अलग ड्युटी रूम उपल्ब्ध करवाना आदी मांगें की जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रह सकता है।

Related posts

हिमाचल में बढ़ी बेरोजगारों की फौज, सरकार ने पेश किए चिंताजनक आंकड़े। काँगड़ा में सबसे ज्यादा बेरोज़गार।

Admin

ग्राउंड में सो रहे 4 प्रवासी बच्चों पर चढ़ गया ट्रक, चालक गिरफ्तार

Admin

Kangra News: मां के चरणों में माथा टेका, बाहर आकर निगल लिया कीटनाशक

Admin

Leave a Comment