22.6 C
Baijnath
September 27, 2026
Shimla

बिना गलती के जल्द ACR भेंजे शिक्षक, नहीं को होगा सख्त एक्शन

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। विभाग अब ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगा जो समय पर ACR नहीं भेजते हैं। यह नियम शिक्षकों व गैर-शिक्षण स्टाफ दोनों के लिए रहेंगे। विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं, जिसमें साफ कहा गया है कि यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

बतां दें कि ये निर्देश प्रदेश के सभी स्कूलों के शिक्षकों व गैर-शिक्षण स्टाफ को दिए गए हैं। विभाग ने जिला उपनिदेशकों और कालेज प्रधानाचार्यों को शिक्षकों की ACR 30 सितम्बर तक भेजने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि सरकार की ओर से समयसारणी निर्धारित कर दी गई है। विभाग का कहना है कि शिक्षकों व गैर-शिक्षण स्टाफ की ACR न समय पर भेजी जा रही है और न ही सही तरह से तैयार की जा रही है।

बता दें कि विभाग की ओर से शिकायतें आ रही है कि सही तरह से शिक्षकों और गैर- शिक्षकों की ACR नहीं भेजी जा रही है। ACR में वर्णानुक्रम कर्मचारी की जन्मतिथि के साथ नियुक्ति तिथि, उसका मोबाइल नम्बर सही से अंकित करने के निर्देश हैं। ये डिटेल 2023-2024 के सत्र की भेजी जा रही है।

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों सहित निजी स्कूलों को विश्व स्वरूप राष्ट्रीय ओलिंपियाड में रजिस्ट्रेशन के आदेश दिए हैं। भाग लेने के लिए बच्चे 17 सितम्बर तक स्कूल इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते है। विभाग ने निजी स्कूलों को भी इसमें रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है। बता दें कि विश्व स्वरूप ओलिंपियाड में रजिस्ट्रेशन की अवधि को भी बढ़ाया गया है। ताकि ज्यादा बच्चे इसमें भाग ले सकें।

Related posts

27 मार्च को सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा, विधानसभा का घेराव कर करेगी विरोध प्रदर्शन

Admin

ये हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज, लें डॉक्टर की सलाह

Admin

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत, IGMC शिमला में 64 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम

Admin

Leave a Comment