July 21, 2026
Baijnath

बीड़ कार्निवाल में हिमाचल की संस्कृति की झलक : किशोरी लाल

बैजनाथ 7 नवम्बर :- बीड बिलिंग कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने शिरकत की। सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
सीपीएस का डीटीडीओ कांगड़ा विनय धीमान ने शाल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
किशोरी लाल ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। उन्होंने बीड़ कार्निवाल के आयोजन की बधाई दी और कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन से हमारे लोक कलाकारों को मंच भी मिलता है साथ ही मनोरंजन भी होता है। सीपीएस ने कहा कि कार्निवाल का मुख्य उद्वेश्य बाहरी देशों से आए हुए पैराग्लाइडिंग पायलट और पर्यटकों को हिमाचल के संस्कृति से रूबरू करवाना है।
उन्होंने कहा कि बीड बिलिंग कार्निवल के आयोजन से पर्यटन राजधानी कांगड़ा में कला, संस्कृति और कौशल के मंचन और प्रदर्शन से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीड बिलिंग कार्निवल प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से यहां घूमने आए पर्यटकों के मन पर भी एक अमिट छाप छोड़ेगा।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी ब हिन्दी तरानों पर लोग खूब झूमे। इस दौरान अन्य प्रस्तुतियों के अलावा नामी हास्य कलाकार मोहित गर्ग , रमेश ठाकुर तथा गगन कुमार के नाम रही । इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों , परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल, और महिला मंडलों ने भी अपनी प्रस्तुतिया यहाँ दी।
इस अवसर पर प्रदेश चेयरमैन एसपीसीसी विजय पाल सिंह , एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर ,बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,रविंद्र बिट्टू , मिलाप राणा , मनोज कपूर , मुनीश शर्मा, विकास राणा , अजय गौड़ , शलभ अवस्थी , डीटीडीओ कुल्लू सुनैना शर्मा, तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर , डीएसपी बैजनाथ अनिल कुमार , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल , अंकित सूद , बीपीए के अन्य पदाधिकारी , पार्टी कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath Vyapaar Mandal Office : व्यापार मंडल ऑफिस उद्घाटन पर तालाबंदी, गैर-कानूनी कब्जे का आरोप

Admin

आम वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित होगा प्रदेश सरकार का बजट: किशोरी लाल

Admin

Baijnath News: बैजनाथ के बीड़ में नवंबर में सजेगा फूड फेस्टिवल, हिमालयी व्यंजनों का होगा अनूठा स्वाद

Admin

Leave a Comment