25 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

महंगाई-बेरोजगारी ने तोड़े रिकार्ड; जयराम ठाकुर ने कसा तंज; कहा, जनता की हो रही अनदेखी

शिमला। प्रदेश में कांग्रेस सरकार दो साल के कार्यकाल पूरा करने पर जश्न की तैयारी में जुटी हुई है। बिलासपुर में जश्न का कार्यक्रम रखा गया है। दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस सरकार का पूरे प्रदेश भर में विरोध-प्रदर्शन तेज कर दिया है। रविवार को कुल्लू में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार के जश्न कार्यक्रम का विरोध किया गया। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शामिल रहे। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित रामबाग से लेकर ढालपुर चौक तक प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा के पदाधिकारियों समेत जिला भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण प्रदेश पर 90000 करोड़ का कर्ज है और अगर सरकार इसी नीति पर चलती रही तो कर्ज और बढ़ सकता है। कांग्रेस ने चुनाव पूर्व जो गारंटियों दी थी, उन्हें पूरा न करते हुए हिमाचल के लोगों के साथ धोखा किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

Related posts

Himachal News: सरकारी अस्पतालों में पर्ची के लिए 10 रुपये शुल्क, मुफ्त एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा भी खत्म

Admin

Weather Update: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, अगले 6 दिन तक राहत

Admin

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ ऑनलाइन ठगी, गोवा में बुक करवाया था रिजॉर्ट

Admin

Leave a Comment