25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Dharamshala

*तीन रुपए प्रति किलो गोबर खाद खरीदेगी सरकार, कृषि मंत्री बोले, पैकेट बनाकर बागबानों तक पहुंचाएंगे सप्लाई”

धर्मशाला। प्रदेश सरकार 11 दिसबंर से गोबर की बजाय गोबर की बनी हुई खाद को तीन रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी। इसके लिए कलेक्शन की व्यवस्था भी की गई है। इसके बाद पांच, 10, 20, 50 से 500 किलो के पैकेट बनाकर बागबानी व सेब फसल के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसमें बागबानी के लिए शिमला, किन्नौर व लाहुल-स्पिति जिला में बेचे जाने की योजना पर काम चल रहा है। यह बात कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने रविवार को धर्मशाला में कही। उन्होंने कहा कि एग्रो टूरिज्म को विकसित करने व बंद पड़ी खेती को दोबारा शुरू करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि रिमोट सेंसिंग से आने वाले समय में मैपिंग करके लैंड यूज पैटर्न को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें खेत के आकार व क्षमता के हिसाब से खेतीबाड़ी की जाएगी। देहरादून के साथ टाइअप किया गया है, वहां पर ट्रेंनिग करवाई जाएगी। चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा की सोच लोकतांत्रित तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने व हिलाने की रही है, जिसके उन्होंने महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश के बाद हिमाचल प्रदेश में भी प्रयास किए हैं, जिसमें वह सफल नहीं हो पाए।

जश्न नहीं, उपलब्धियां बताने का कार्यक्रम

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि 11 दिसंबर को प्रदेश सरकार कोई जश्न नहीं मनाने जा रही है, बल्कि अपने दो वर्ष की उपलब्धियों व गतिविधियों को जनता के सामने रखने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस दौरान भाजपा ने जो सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया, इसे भी जनता के सामने रखा जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय महाजन, संजीव गांधी, आरके अग्रवाल, विजयइंद्र कर्ण, राहुल व पुनीत मल्ली मौजूद रहे।

Related posts

रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने के विरोध में उतरे विजय सिंह मनकोटिया, पूर्व CM को लेकर कही बड़ी बात

Admin

हिमाचल में राशन डिपुओं में रिफाइंड तेल 37 से 42 रुपये महंगा, चने की दाल भी नहीं मिलेगी

Admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र घर-घर पहुंचाएगी भाजपा : बिंदल

Admin

Leave a Comment