21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Dharamshala

Hello…मैं मुंबई पुलिस से बोल रहा हूं, MLA सुधीर शर्मा को मिली गिरफ्तारी की धमकी

धर्मशाला : भाजपा नेता और धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को हाल ही में मुंबई से धमकी भरे फोन और मैसेज मिलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को मुंबई पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताते हुए सुधीर शर्मा को डराने की कोशिश की। सुधीर शर्मा ने इस मामले की जानकारी कांगड़ा के एसपी को दी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में सुधीर शर्मा ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हेमराज कोली बताया और खुद को मुंबई पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताया। इस व्यक्ति ने सुधीर शर्मा पर 17 एफआईआर दर्ज होने का दावा किया और हर घंटे उनकी गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी देने की मांग की। ऐसा न करने पर उसे मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की धमकी दी गई।

सुधीर शर्मा ने इन धमकियों को अपनी छवि को धूमिल करने का प्रयास करार दिया और कहा कि पिछले चार-पांच महीनों में यह तीसरी बार है जब उन्हें इस तरह की धमकियां मिली हैं। पहले उनके मकान की ड्रोन से रेकी की गई थी, फिर चुनावों के दौरान भी उन्हें धमकियां दी गईं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं।

विधायक ने चिंता जताते हुए कहा कि अब तक किसी भी मामले में सही से जांच नहीं हो पाई है, जिससे जनता में भी आक्रोश है। बुद्धिजीवी वर्ग ने भी इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। सुधीर शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और जनता की सेवा करने के अपने संकल्प में अडिग रहेंगे।

Related posts

धर्मशाला में मैच के दिन चाक चौबंद कानून व्यवस्था, सुचारू यातायात प्रवाह और उचित भीड़ प्रबंधन को तैयारी पूरी

Admin

धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में भारत चम्बा के अक्षय व तरनुम विजेता

Admin

धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप , विभिन्न देशों के 73 पायलटस ने भरी उड़ान

Admin

Leave a Comment