November 16, 2026
Kangra

रानीताल में खाना खाने के बाद बिगड़ी परिवार की हालत, 2 बच्चियों की मौत, मां की हालत गंभीर*

कांगड़ा : पुलिस चौकी रानीताल के तहत एक दुखद घटना पेश आई है। रानीताल में एक परिवार की खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते 2 बच्चियों की मौत हो गई जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार यूपी के बरेली निवासी देशराज अपनी पत्नी व बच्चियों के साथ पिछले 4 साल से रानीताल के पास रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा था।

रात को परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया और सो गए। इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर देशराज की छोटी बेटी आंशिका (3) को उपमंडल अस्पताल देहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बड़ी बेटी खुशी (7) को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा बच्चियों की मां को भी तबीयत बिगड़ने पर टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर खाने के सैंपल ले लिए हैं। भारत सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच करेगी कि खाने में ऐसी क्या चीज थी, जिसकी वजह से 2 बच्चियों की मौत हो गई व उनकी मां की हालत गंभीर है।

Related posts

टीएमसी में सीनियरों ने जूनियरों के कपड़े उतरवाए, 14 साल पुराने अमन काचरू प्रकरण से सबक नहीं

Admin

बनखंडी में ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Admin

हिमाचल के कांगड़ा में 10 पाकिस्तानी लॉन्ग टर्म वीजा पर सुरक्षित, शॉर्ट टर्म वीजा वालों को 29 अप्रैल तक बाघा बॉर्डर से वापसी का आदेश

Admin

Leave a Comment