23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Dharamshala

बस खराब होने से दूर जाने वाले यात्री हुए परेशान

कांगड़ा, 25 जून : हिमाचल पथ परिवहन निगम के दावों की पोल शनिवार रात उसमें खुल गई जब धर्मशाला से शिमला को जाने वाली बस ढाई घंटे के लंबे इंतजार के बाद कांगड़ा बस अड्डा पहुंची। धर्मशाला से शिमला को जाने वाली वोल्वो बस रात 10:15 पर कांगड़ा बस अड्डा से निकलनी थी, लेकिन बस 12:30 पर कांगड़ा पहुंची जिस कारण उसमें सवार होने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस का इंतजार कर रही मुसाफिरों के अनुसार उन्होंने जब परिवहन निगम की बुकिंग करवाई और कहा गया था कि वह 10:00 बजे कांगड़ा बस अड्डा में पहुंच जाएं, जिसके चलते वह तय समय के अनुसार बस अड्डा में पहुंच गए लेकिन उन्हें वहां रात को यह बताने वाला कोई नहीं था कि बस किस कारण से लेट हो रही है और ना ही उनके साथ विभाग द्वारा किसी तरह का कोई संपर्क किया गया। इस बारे परिवहन निगम के डीएम पंकज चड्डा से जब संपर्क किया गया उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण बस को बदला गया जिस कारण दूसरी बस की व्यवस्था करने में विवाह को समय लगा लेकिन जैसे ही दूसरी बस का प्रबंध हुआ बस को धर्मशाला से रवाना कर दिया गया।

Related posts

बिलासपुर के जुखाला में तेज रफ्तार ट्रक ने HRTC बस को मारी टक्कर, 10 लोग घायल

Admin

IPS डा. अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए DGP

Admin

हिमाचल में पड़ रही झुलसाती गर्मी, शिमला समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Admin

Leave a Comment