21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Una

विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा जेई, ऊना में ठेकेदार से बिल पास करने को मांगे थे इतने रुपए

विजिलेंस ऊना ने नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के कनिष्ठ अभियंता को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। कनिष्ठ अभियंता एक ठेकेदार के बिल बनाने को लेकर रिश्वत की मांग कर रहा था। उक्त ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने सोमवार को कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ने आरोपित कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विजिलेंस विभाग के डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि बसदेहड़ा निवासी प्रदीप कुमार ने अपनी शिकायत दी थी। इसमें प्रदीप कुमार ने बताया था कि नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा का जेई उसके लंबित बिल को मंजूरी देने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत आने के बाद विजिलेंस विभाग ने जाल बिछा दिया। जब शिकायतकर्ता पैसे देने के लिए गया, तो विभागीय टीम ने कनिष्ठ अभियंता को रंगे हाथों धर दबोचा। विजिलेंस की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

Una News : अंब-ऊना हाइवे पर टैंकर से ज़ोरदार टक्कर में फॉर्च्यूनर कार के उड़े परखच्चे, 2 लोगों की मौ*त, तीन गंभीर घायल

Admin

Death in Private Hospital: निजी अस्पताल में महिला की मौत का मामला, सरकारी हॉस्पिटल ऊना की डॉक्टर निलंबित

Admin

भाजपा में भयंकर गुटबाजी, हाशिए पर विपक्ष, अब नहीं दिख रहे एक साल पहले फ्रंट लाइन पर रहने वाले नेता: विक्रमादित्य सिंह

Admin

Leave a Comment