22.5 C
Baijnath
June 6, 2026
Hamirpur

घर से 3 किलोमीटर दूर कुएं से बरामद हुआ महिला का शव, 17 दिसम्बर से थी लापता

हमीरपुर : हमीरपुर जिले के भोरंज थाना के अंतर्गत 17 दिसम्बर को रहस्यमयी परिस्थितियों में गुमशुदा हुई टिक्कर खतरियां क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली महिला का शव बरामद कर लिया गया है। रविवार सुबह करीब 10 बजे वंदना (36) पुत्री बृजलाल के शव को उसके घर से करीब 3 किलोमीटर दूर टिक्कर बूहला गांव के कुएं में से बरामद किया गया है। महिला का शव मिलते ही उसके परिजनों और स्थानीय गांव वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ थी महिला

जानकारी के मुताबिक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और 17 दिसम्बर दोपहर को वह बिना किसी को बताए घर से अचानक कहीं चली गई थी। इसके उपरांत परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बताया जा रहा है कि महिला का पति उसे छोड़ कर अलग रहता था। पति के ठुकराए जाने के बाद वह अपने पिता के साथ गांव घुलेरा (मायके) में रह रही थी। उसकी 2 बेटियां हैं, जिनमें से एक दादी और दूसरी नानी के पास रहती है।

गांव वासियों द्वारा चलाए सर्च अभियान से बरामद हुआ शव
बताया जा रहा है कि भोरंज थाना के एसएचओ प्रशांत कुमार ने महिला की तलाश के लिए लोगों का सहयोग मांगा था। महिला के मायके के साथ लगते कुछ घरों में लगाए गए सीसीटीवी की फुटेज में भी वह धुंधले तरीके से नजर आई थी। इसके उपरांत रविवार सुबह ही गांव वासियों ने अपने स्तर पर सर्च अभियान चलाया और करीब 4 घंटे बाद ही महिला का शव टिक्कर बूहला गांव के कुएं में से बरामद कर लिया।

पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी स्थिति : रेणु शर्मा

इसके बारे में एसडीपीओ बड़सर रेणु शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के साक्ष्य, अन्य प्राप्त जानकारी और प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि महिला की मौत को संदिग्ध बताना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और 17 दिसम्बर को वह घटनास्थल की ओर जाती देखी गई थी। करीब 6 दिन बाद महिला का शव कुएं से बरामद हुआ है जो गल सड़ चुका है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया है, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

Related posts

Murder : जमीनी विवाद में भतीजे ने कर दी चाची की हत्या

Admin

शराब के नशे में युवक ने वीडियो कॉल पर परिवार को कहा अलविदा, फिर फंदे से लटककर दी जान

Admin

पेपरलीक की मुख्य आरोपी ने विजिलेंस कार्यालय में किया आत्महत्या का प्रयास, पूछताछ के लिए किया था तलब

Admin

Leave a Comment