September 6, 2026
Shimla

शिमला-मनाली में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, अटल टनल में फंसीं 1000 गाड़ियां

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मनाली में सोमवार को मौसम की दूसरी बर्फबारी हुई. जबकि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी जारी है. मनाली में भारी बर्फबारी के कारण काफी संख्या में वाहन और पर्यटक सोलंग और अटल सुरंग रोहतांग में फंस गए.

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया गया. लगभग 700 पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों के अनुसार लगभग 1000 वाहन लंबे ट्रैफिक जाम में घंटों तक फंसे रहे.

मनाली के एएसपी संजीव के मुताबिक अटल टनल रोहतांग में अभी भी 50 वाहन फंसे हैं. अन्य वाहनों में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है. स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक यह स्थित बर्फ से ढके पहाड़ों में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए आने वाले पर्यटकों की आमद से उत्पन्न हुई. पर्यटकों की आमद ने हालात को नियंत्रण से बाहर कर दिया.

मौसम विभाग शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को भी बर्फबारी की संभावना है. 29 दिसंबर तक शिमला, मनाली सहित अन्य इलाकों में हल्की बारिश, बर्फबारी और बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री या कुछ इलाकों में शून्य तक पहुंचने की उम्मीद है. जबकि अधिकतम तापमान 11 से 12 डिग्री से​ल्सियस बने रहने की संभावना है.

बर्फबारी से कारोबारी भी खुश

दरअसल, 8 दिसंबर को पहली बर्फबारी के बाद दो सप्ताह के अंतराल के बाद शुरू हुई मनमोहक बर्फबारी ने न केवल पर्यटकों के चेहरे खिल उठे बल्कि स्थानीय कारोबारी भी खुश हैं. स्थानीय पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में बर्फबारी के बाद से उत्साह का माहौल है.

बर्फबारी का सीधा असर यह हुआ है कि पर्यटक पहले से तय समय से ज्यादा समय होटल में स्टे कर रहे हैं. ताकि वो मनाली की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकें.

मनाली में व्हाइट क्रिसमस की धूम

फिलहाल, मनाली में अप्रत्याशित बर्फबारी ने “व्हाइट क्रिसमस” का सपना देखने वालों के बीच उत्साह भर दिया है. कई पर्यटक जो पहले जाने की योजना बना रहे थे, उन्होंने शिमला की सर्दियों की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए यहीं रहने का फैसला लिया है.

कारोबारियों में जगी मुनाफे की उम्मीद

इस बीच स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी से कारोबार बढ़ा है. यही हाल रहा तो इस बार पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को इसका लाभ ज्यादा मिलेगा. बता दें कि देश भर से बर्फबारी का आनंद उठाने मनाली पहुंचे पर्यटक बेहद खुश हैं.

Related posts

हिमाचल प्रदेश में सूखे जैसे हालात: गेहूं, सेब और कांगड़ा चाय सहित कई फसलें प्रभावित, उत्पादन घटने की आशंका

Admin

Weather Update: सावधान हिमाचल।दो दिन की राहत के बाद फिर लौटेगा मौसम का कहर। भारी बारिश की चेतावनी

Admin

Pahalgam Attack: हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की केंद्र से मांग: पाकिस्तान को दे मुंहतोड़ जवाब, हम आपके साथ

Admin

Leave a Comment