23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Hamirpur

कमलेश ठाकुर का हुआ देहरा, हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा जीते

उपचुनाव में सबसे हॉट सीट मानी जा रहे देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को 9399 मतों से मात दी है। उपचुनाव में कमलेश ठाकुर को 32737 वोट मिले, जबकि होशियार सिंह 23338 वोट ही हासिल कर सके। इसी के साथ अब देहरा कमलेश ठाकुर का हो गया है। इसी के साथ देहरा में कांग्रेस समर्थकों ने जश्र मनाना शुरू कर दिया है और कार्यकर्ता खुशी मेें झूम रहे हैं।

दूसरी ओर हमीरपुर में कांग्रे्रस प्रत्याशी डा. पुष्पेंद्र वर्मा चुनाव हार गए हैं और भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा एक बार फिर विजयी हुए हैं। हालांकि रिजल्ट का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। उधर, नालागढ़ में कांग्रेस प्रतशी हरदीप सिंह बाबा ने भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर पर करीब सात हजार मतों की लीड बना ली है। यहां काउंटिंग के आठ राउंड पूर हो चुके हैं और अब दो राउंड ही बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस के बाबा चुनाव जीतते नजर आ रहे हैंं।

Related posts

अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, बार एसोसिएशन ने सरकार को दी ये चेतावनी

Admin

नाके पर चालक ने SHO पर चढ़ाई आल्टो, पैर में गंभीर चोट; पुलिस ने गाड़ी बरामद की, आरोपी की तलाश जारी

Admin

दो अरब का बिजली बिल देख कारोबारी के उड़े होश, बिजली बोर्ड से की शिकायत, जानें फिर क्या हुआ?

Admin

Leave a Comment