July 19, 2026
DESH-VIDESH

जाते-जाते गम दे गया 2024, 31 दिसंबर की शाम पत्नी से फोन पर बात की, फिर लगाई फांसी

नई दिल्ली: साल 2024 जाते-जाते दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाले एक परिवार को कभी न भुला पाने वाला गम दे गया. 31 दिसंबर की शाम को मॉडल टाउन इलाके के कल्याण विहार में रहने वाले पुनीत खुराना ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी (Delhi Men Suicide) कर ली. पुनीत की शादी साल 2016 में शादी हुई थी. उनका पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था. पुनीत के परिवार का आरोप है वह अपनी पत्नी से परेशान थे.

पत्नी से फोन पर बात कर लगाई फांसी

परिवार के मुताबिक पुनीत ने आखिरी बार पत्नी से फोन पर बात की थी. वहीं पुलिस का कहना है कि फोन पर दोनों की बिजनेस को लेकर बात हुई थी. दरअसल पुनीत और उनकी पत्नी का बेकरी का बिजनेस था. दोनों उसमें पार्टनर थे. परिवार का आरोप है कि पत्नी का कहना था कि उनका तलाक का केस चल रहा है इसका ये मतलब नहीं है कि वह उसको बिजनेस से अलग कर देंगे.

पत्नी से परेशान था युवक, दे दी जान

परिवार का कहना है कि पुनीत की पत्नी ने दोनों की बातचीत की कॉल रिकार्डिंग करके किसी रिश्तेदार को भेज दी थी. जिसके बाद पुनीत ने जान दे दी. पुलिस ने मृतक पुनीत का फोन रिकवर कर लिया है. अब उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है.

फिर याद आया अतुल सुभाष केस

पुनीत की आत्महत्या ने अतुल सुभाष आत्महत्या केस की यादें एक बार फिर से ताजा कर दी हैं. पिछले दिनों यह मामला खूब चर्चा में रहा. अतुल सुभाष ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी थी. जिसके बाद उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया गया था. पुनीत का परिवार भी उनकी मौत की वजह पत्नी को बता रहा है.

Related posts

भारत में सामने आया HMPV का पहला केस, इस राज्य में 8 महीने के बच्चा हुआ संक्रमित, एडवाइजरी होगी जारी

Admin

Delhi CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, इस तरह रहा CM तक का सफर

Admin

सोने की कीमतों में भारी गिरावट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी; निवेशकों की नजर फेड की बैठक पर।

Admin

Leave a Comment