September 4, 2026
Shimla

Weather Update: ठंड में भी पसीने छुड़ा रही ‘पहाड़ों की रानी’, शिमला में अधिकतम तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड

शिमला: उत्तर भारत में जहां एक ओर कोहरे की मार पड़ रही है. वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी के बावजूद भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जनवरी के महीने में जहां कड़कड़ाती ठंड देखने को मिलती थी और लोगों के ठंड से हाल बेहाल होते थे, लेकिन शिमला और मनाली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है. शिमला शहर में दिन के समय के साथ-साथ शाम के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

3 जनवरी को रहा सबसे गर्म दिन

शिमला में 3 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले शिमला में 30 जनवरी 2006 में 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था. वहीं, अब ये रिकॉर्ड टूट गया है और शिमला में शुक्रवार जनवरी का अब तक का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा है. वहीं, शिमला और मनाली में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है. वहीं, आज भी शिमला का न्यूनतम तापमान 10.4 और मनाली का 5.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

बर्फबारी का अलर्ट

हालांकि मौसम विभाग ने 4 जनवरी यानी आज से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है. जिसका असर प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में देखने को मिलेगा और पहाड़ों पर एक बार फिर भारी बर्फबारी होने की उम्मीद है. मौसम विभाग शिमला द्वारा ऊपरी इलाकों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया, “4 जनवरी के बाद एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. 5 जनवरी दोपहर बाद प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. इसके बाद 7 जनवरी के बाद से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा.”

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही शिमला और मनाली के अधिकतम तापमान ने भी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 30 जनवरी 2006 को शिमला का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो कि 3 जनवरी 2025 को 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है.

Related posts

कंगना रनौत का उद्धव ठाकरे पर निशाना, ‘महाराष्ट्र चुनाव में महिलाओं का अपमान करने वाले ‘दैत्यों’ की हुई हार’

Admin

शराब के अधिक दाम वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई, इतने लाख का लगेगा जुर्माना

Admin

हिमाचल में 250 करोड़ स्कॉलरशिप स्कैम में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 18 करोड़ रुपये जमीन और फ्लैट किए कुर्क

Admin

Leave a Comment