24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
DESH-VIDESH

आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से हुई मौत, गलती से खुद से चली गोली

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना पश्चिम जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की बीती रात उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पंजाब पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.

इस बीच एएनआई के अनुसार परिवार की ओर से कहा जा रहा है कि वह रात के समय अपने लाइसेंसी हथियार साफ कर रहे थे तभी गलती से गोली चल गई और उनकी मौत हो गई.

पंजाब के लुधियाना पश्चिम जिले से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की बीती रात उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोगी के सिर में गोली लगी है. गोली लगने के तुंरत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार यह घटना आधी रात के आसपास हुई. विधायक गुरप्रीत गोगी को घायल अवस्था में रात करीब 12 बजे डीएमसी अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि घटना जांच की जा रही है.

गोगी 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और लुधियाना विधानसभा चुनाव के दौरान दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया. बताया जा रहा है कि गोगी किसी समारोह में भाग लेकर घर लौटे थे और खाना खा रहे थे. तभी लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये लूटपाट का मामला था या किसी रंजिश का. फिलहाल पुलिस सभी दृष्टिकोणों से घटना की जांच में जुटी है.

Related posts

फॉर्मूला ई रेस केस में KTR को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Admin

एलन मस्क ने एक बार फिर रचा इतिहास, 500 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ पार करने वाले दुनिया के पहले शख्स

Admin

केदारनाथ के चौराबाड़ी ताल के पास मिला नर कंकाल, मोबाइल फ़ोन और कॉलेज ID बरामद।

Admin

Leave a Comment