25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Sirmour

सीबीआई में डीआईजी के पद पर सेवाएं देगा हिमाचल का ये IPS, कुछ दिन पहले मिला है प्रमोशन का तोहफा

सिरमौर: 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी रमन कुमार मीणा के लिए जिला सिरमौर सही मायनों में सिरमौर साबित हुआ. करीब ढाई साल पहले एसपी बनकर जिला सिरमौर में आए मीणा अब डीआईजी बन गए हैं. मीणा अब दिल्ली में सीबीआई में डीआईजी का पदभार संभालेंगे. फिलहाल वो हिमाचल सरकार से रिलीविंग का इंतजार कर रहे हैं.

करियर के लिए तो जिला सिरमौर उनके लिए लक्की रहा ही, उनके परिवारिक जीवन के लिए भी ये जिला उन्हें इस वजह से हमेशा याद रहेगा कि उन्हें एक बेटी के पिता बनने का सौभाग्य भी नाहन में ही मिला. उधर सिरमौर में लॉ एंड आर्डर की बात करें तो इस कार्यकाल में युवा आईपीएस अधिकारी ने नशे के कारोबारियों की कमर तोड़ी है. नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए न केवल आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि पिछले एक वर्ष में ही इनकी एक करोड़ से अधिक की चल व अचल संपत्ति भी सीज करवाई.

हालांकि, कुछेक मामलों में आईपीएस अधिकारी को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हर बाधा को पार कर लॉ एंड आर्डर को बरकरार रखते हुए अपनी काबलियत का भी बखूबी परिचय दिया. बातचीत के दौरान डीआईजी रमन कुमार मीणा ने कहा कि, ‘मुझे सिरमौर में कार्यकाल के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जिलावासियों का भरपूर सहयोग मिला. 14 साल की सर्विस में जिला सिरमौर का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा. मेरे करियर में ये जिला लक्की रहा है. पुलिस वेलफेयर से जुड़े कुछ काम जरूर शेष रह गए हैं, जो मैं अपने कार्यकाल में ही पूरा करना चाहता था. उम्मीद है कि आने वाले आईपीएस अधिकारी इन कार्यों को जल्द पूरा करेंगे. ये सही है कि सिरमौर से मेरी यादें हमेशा जुड़ी रहेंगी, क्योंकि मेरी बेटी का जन्म नाहन में ही हुआ है, जो मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है.’

Related posts

फायर स्टेशन पर शराब के नशे में धुत्त कर्मी ने मचाया हुड़दंग, तोड़े शीशे व अन्य कर्मियों से की गाली-गलौज

Admin

खेत में खून से सना मिला प्रवासी युवक का शव, जांच में जुटी सोलन पुलिस

Admin

Liquor Scam: ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 2040 बोतलें बरामद

Admin

Leave a Comment