April 17, 2026
Shimla

हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत प्रदेश के नेताओं ने दी बधाई

शिमला: हिमाचल प्रदेश आज अपना 55वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है. इस साल कांगड़ा जिले के बैजनाथ में हिमाचल प्रदेश राज्यत्व दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई दी है.

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, “हिमाचल प्रदेश के सभी निवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की बहुत-बहुत बधाई. मेरी कामना है कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और भव्य विरासत को सहेजने वाली हमारी यह देवभूमि उन्नति के पथ पर तेजी से आगे बढ़े.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार मंच से हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर कहकर भी संबोधित कर चुके हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिमाचल वासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य और समृद्ध संस्कृति की धरा देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की हिमाचल वासियों को शुभकामनाएं. हिमाचल की पावन भूमि सदा समृद्धि और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहे, यह कामना करता हूं.”

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 55वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, “हिमाचल प्रदेश के “पूर्ण राज्यत्व दिवस” के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देवभूमि हिमाचल विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित कर दूसरे राज्यों के लिए भी एक आदर्श प्रदेश बनकर उभरा है, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है. आइये, अपने हिमाचल को उन्नति की राह पर शीर्ष तक पहुंचाने के लिए मिलकर आगे बढ़ें.”

Related posts

SP इल्मा अफरोज केस में हाई कोर्ट ने दिया ये नया आदेश

Admin

संशोधित पेंशन के मामले में समय पर पूरा नहीं हुआ हाईकोर्ट का आदेश, शिक्षा विभाग के बड़े अफसरों पर जेल जाने की लटकी तलवार

Admin

चुनावी नतीजों से पहले सोनिया और राहुल गांधी पहुंचे शिमला, प्रियंका के घर से रखेंगे इलेक्शन रिजल्ट पर नजर

Admin

Leave a Comment