26.5 C
Baijnath
May 10, 2026
Kullu

कांगड़ा की सुहानी बनी विंटर क्वीन-2025, सिरमौर की अमीषा फर्स्ट और मनाली की अदिति रही सेकंड रनर अप

कुल्लू: जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में आयोजित विंटर कार्निवल के अंतिम दिन विंटर क्वीन का चयन किया गया. जिसमें कांगड़ा की रहने वाली सुहानी ने विंटर क्वीन 2025 का ताज अपने नाम किया. सिरमौर से अमीषा ठाकुर फर्स्ट रनर अप व मनाली से अदिति नेगी सेकंड रनर अप रही. मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सभी सुंदरियों को ताज पहनाया और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी.

20 हसिनाओं के बीच मुकाबला

विंटर क्वीन 2025 के ताज के लिए 20 सुंदरियों में कांटे की टक्कर हुई. इस कड़े मुकाबले में शिमला से हिमानी खन्ना, मनाली से अदिति नेगी, सिरमौर से अमीषा ठाकुर, मंडी से इशिता राणा व कांगड़ा से सुहानी कटोच ने टॉप-5 में जगह बनाई. इन पांच को महिला विषय पर प्रश्न का उत्तर देने को कहा गया. सभी ने अपने अपने हिसाब से सवाल का जवाब दिया. अंत में इन पांच सुंदरियों के बीच ताज को लेकर कड़ा मुकाबला हुआ.

टॉप-10 में रही ये प्रतिभागी

इससे पहले टॉप-10 में अरुणाचल की सुहानी, रामपुर की तनिष्का, शिमला की हिमानी वर्मा, मनाली की अदिति नेगी, सिरमौर की अमीषा, मंडी की इशिता राणा, चंडीगढ़ की कोमल प्रित, लाहौल स्पीति की मीनाक्षी शर्मा, कांगड़ा की सुहानी कटोच व मंडी की स्नेहा ने जगह बनाई। इन सभी प्रतिभागियों ने टॉप-5 में जाने के लिए अपनी प्रतिभा के जोहर दिखाए

23 जनवरी को नहीं हुई सांस्कृतिक संध्या

22 जनवरी को मनाली के मनु रंगशाला में 20 सुंदरियों का पहला राउंड हुआ था. जिसमें कैटवॉक व इंट्रोडक्शन हुआ. 22 जनवरी को मनु रंगशाला में एक युवक की हत्या हो जाने से 23 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या नहीं करवाई गई. जिसके बाद 24 जनवरी को सभी सुंदरियों ने अदिती नेगी, अमीषा ठाकुर, अनिता, हिमानी खुराना, इशिता राणा, कोमलप्रीत कौर, महिमा कटोच, प्रीतिका, साधना, संदली, सेवानी, मीनाक्षी शर्मा, शिवली ठाकुर, श्रद्धा डोगरा, सृष्टि, श्वेता, स्नेहा, सुहानी, तनिष्का और वंशिता मेहता ने मनु रंगशाला में अनेकता में एकता का संदेश दिया.

वहीं, पांचवी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शिरकत की. उन्होंने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और कार्निवाल को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार जताया.

Related posts

Kullu News: हिमाचल की तोष वैली में लैंडस्लाइड, नाले का बहाव रुकने से बनी झील टूटने का खतरा, इलाका खाली करने के आदेश

Admin

कुल्लू में ड्रग ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक की मौत, मां ने दोस्तों पर लगाया आरोप

Admin

मनाली मे 48 घंटे से ब्लैकऑउट, बिजली-पानी को तरसे, लैंडस्लाइड से हाईवे भी बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

Admin

Leave a Comment