September 4, 2026
Baijnath

Weather Update: हिमाचल में कब होगी बारिश-बर्फबारी? मौसम विभाग ने दी जानकारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जनवरी महीने में उम्मीद के मुताबिक बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है. वहीं, अब प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने आज देर शाम से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 1 फरवरी और 4 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के निचले जिलों में बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है. वहीं, प्रदेश में लंबे समय से मौसम साफ रहने के चलते दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री ऊपर देखने को मिल रहा है. हालांकि प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं.

1 फरवरी से बारिश-बर्फबारी शुरू

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में मौसम साफ बना रहा. आज 31 जनवरी देर शाम से प्रदेश के मौसम में गतिविधि देखी जा सकती है. उन्होंने बताया कि कल यानी 1 फरवरी को चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर के साथ-साथ कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और शिमला में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान बिलासपुर और हमीरपुर में एक-दो जगहों पर ही बारिश होने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया, “3 फरवरी की देर शाम तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के अनुमान है. इसके चलते 4 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. हालांकि 5 फरवरी के बाद से प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा.”

ताबो सबसे ठंडा और सबसे गर्म रहा ऊना

संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं. प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान ताबो में -7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान शिमला में 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. हालांकि तेज धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में असर देखने को मिल रहा है. संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री का उछाल देखने को मिल रहा है. प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म ऊना रहा. ऊना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, बिलासपुर और हमीरपुर में भी 22 से 23 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

Related posts

बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Admin

Baijnath Sehal News : प्रधान सन्नी कपूर का ऐलान: सेहल पंचायत में बिना अनुमति नहीं घूमेंगे फेरीवाले और भिखारी, किरायेदारों का पंजीकरण अनिवार्य

Admin

पपरोला में इस वजह से दंपती ने खाया जहर, पति की मौ*त-पत्नी TMC रेफर

Admin

Leave a Comment