19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

शिमला में 4 किलोग्राम से ज्यादा चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, NDPS के तहत केस दर्ज

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अभियान चलाए हुए है. आए दिन शिमला में पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है. ताजा मामले में शिमला पुलिस ने गुरुवार देर शाम को चौपाल में एक बड़े चरस तस्कर को धर दबोचा है. शिमला पुलिस ने कुपवी थाना क्षेत्र के तहत मनालग से एक व्यक्ति को 4.066 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है.

शिमला का ही रहने वाला है आरोपी

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शिमला पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की. आरोपी की पहचान जयपाल उर्फ अंकू (उम्र 33 साल) के रूप में हुई है. आरोपी शिमला के कुपवी के भनाल गांव का निवासी है. आरोपी चरस को तस्करी के लिए लेकर जा रहा था. जब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उससे 4.066 किलोग्राम चरस बरामद की.

‘मिशन क्लीन’ के तहत कार्रवाई

एसपी शिमला ने बताया कि इतनी बढ़ी मात्रा में बरामद चरस की कीमत लाखों रुपयों में है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, अब पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है कि आखिर आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चरस की सप्लाई को लेकर कहां जा रहा था. एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई ये कार्रवाई, मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मिशन क्लीन’ का हिस्सा है.

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया, “शिमला पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है. व्यक्ति से भारी मात्रा में 4.066 किलोग्राम चरस बरामद हुई है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.”

Related posts

Weather Update: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, अगले 6 दिन तक राहत

Admin

Himachal Update: हिमाचल में फिर लौटेगा मानसून का जोर! IMD ने अगले तीन दिन के लिए जारी किया अलर्ट, रहें सावधान!

Admin

मस्जिद विवाद: करणी सेना के पदाधिकारयों पर FIR, माहौल खराब करने के लगे आरोप

Admin

Leave a Comment