July 21, 2026
Shimla

रजनी पाटिल हिमाचल कांग्रेस की नई प्रभारी नियुक्त, नए संगठन के गठन से पहले बड़ा फेरबदल

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नए संगठन गठित होने को लेकर मचे घमासान के बीच पार्टी हाईकमान ने बड़ा फेरबदल किया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राजीव शुक्ला को हटाकर रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है. इसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को देर रात आदेश जारी किए. जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं. रजनी पाटिल को चंडीगढ़ का भी प्रभारी लगाया गया है. बता दें कि रजनी पाटिल पहले भी हिमाचल की प्रभारी रह चुकी हैं. ऐसे में हिमाचल में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर भली भांति परिचित हैं. रजनी पाटिल मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं. वह वर्तमान में राज्यसभा में सांसद है.

2018 में पहली बार प्रभारी बनी थी रजनी पाटिल

कांग्रेस हाईकमान ने रजनी पाटिल को फिर से हिमाचल का प्रभारी नियुक्त किया है. इससे पहले भी रजनी पाटिल को पहली बार मई 2018 में हिमाचल कांग्रेस का प्रभारी लगाया गया था. जिसके बाद उन्हें सितंबर 2020 में हटा दिया गया और राजीव शुक्ला को हिमाचल का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था. वर्तमान में रजनी पाटिल महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं. वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने रजनी पाटिल को हिमाचल का प्रभारी लगाए जाने पर बधाई दी है.

Related posts

Himachal News: HAS अधिकारी ओशिन शर्मा के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट, AI से बनी आपत्तिजनक फोटो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस

Admin

हिमाचल के राशन डिपुओं में बढ़ी कीमतों पर मिलेगा आटा और चावल, जानें नए दाम

Admin

Himachal: हिमाचल में अधिकारियों की गाड़ियों पर लाल बत्ती और फ्लैशर लाइट लगाने पर लगी रोक, आदेश जारी

Admin

Leave a Comment