25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
DESH-VIDESH

महाकुंभ के सेक्टर 8 में आग लगने से कई शिविर जलकर राख, 5वीं बार पेश आई घटना

प्रयागराज में महाकुंभनगर के सेक्टर आठ में सोमवार को आग लगने से कई टेंट जल कर राख हो गए। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर आठ में बजरंगदास मार्ग के एक खाली शिविर में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की कई गाडियां तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल को चारों तरफ से घेराबंदी कर लोगों को आसपास से आने जाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि शिविर खाली कर श्रद्धालु जा चुके थे। आग लगने का तत्काल कारण नहीं पता चल सका।

पांचवीं बार पेश आई आग लगने की घटना

गौरतलब है कि मेला क्षेत्र में 13 जनवरी से लेकर अब तक पांचवीं बार आग लग चुकी है। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। सबसे पहले 19 जनवरी को सेक्टर 19 में गीता प्रेस के केंप में आग लगी थी जिसमें कई टेंटजलकर नष्ट हो गए थे। उसके बाद 30 जनवरी को सेक्टर 22 में आग लगने से 15 टेंट जले थे। सात फरवरी को सेक्टर 18 में शंकराचार्य मार्ग स्थित शिविर में आग लगी जिसमें 15 से अधिक टेंट जलकर नष्ट हो गए और 17 फरवरी को सेक्टर आठ में बजरंगदास मार्ग के खाली शिविर में आग लगी जिसे समय रहते बुझा लिया गया।

Related posts

भारती एयरटेल और SpaceX की साझेदारी: भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

Admin

“पैसे देकर हिंदुओं को बना रहे थे ईसाई, धर्म परिवर्तन से पहले खुली पोल!”

Admin

फॉर्मूला ई रेस केस में KTR को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Admin

Leave a Comment