September 4, 2026
Mandi

Mandi : कमरे में सो रही थी नाबालिग, जबरन अंदर घुसा युवक, युवती को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म

मंडी: हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा एक मजाक बनकर रह गई है. आए दिन प्रदेश में महिलाओं और नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला मंडी जिले से आया है. जिले की पंडोह पुलिस चौकी में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म को लेकर मामला दर्ज किया गया है. नाबालिग के माता-पिता ने पंडोह पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

20 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता ने वीरवार को पुलिस में बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि बीती 18 फरवरी को एक 20 वर्षीय युवक उनकी नाबालिग बेटी के कमरे में जबरन घुस गया और उसके बाद डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की उम्र 16 साल है.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कम्प्यूटर का कोर्स कर रही है. कुछ दिनों से वो परेशान रह रही थी. जिसके बाद जब घरवालों ने उससे उसकी परेशानी का कारण पूछा तो पीड़िता ने घरवालों को अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बीएनएस की धारा 64 (1), 351 (1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया.

आरोपी युवक गिरफ्तार

एएसपी मंडी सागर चन्द्र ने बताया, “नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Related posts

Mandi: मंडी डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, भवन खाली, बम डिस्पोजल टीम तैनात

Admin

दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए 19 दिसम्बर को चौंतड़ा में लगेगा शिविर:के.के.शर्मा

Admin

जोशीमठ की तरह हिमाचल के लाहौल स्पीति की जमीन में पड़ी दरारें, खतरे के साये में जी रहे लोग

Admin

Leave a Comment