23.3 C
Baijnath
August 16, 2026
Shimla

शिमला में शाह गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 44 नशा तस्कर

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आए दिन नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं. बावजूद इसके प्रदेश में नशा तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. शिमला जिले में भी नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. शिमला पुलिस द्वारा नशे के तस्करों को पकड़ने के लिए स्पेशल अभियान चलाया गया है. ताजा मामले में शिमला पुलिस की शाह गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है. पुलिस ने उत्तर भारत के इस कुख्यात नशा तस्कर गैंग के 5 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है. अब तक इस गैंग के कुल 44 सदस्य पकड़े जा चुके हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं.

पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ है कि इस गैंग का जाल पूरे उत्तर भारत में फैला हुआ है. अकेले हिमाचल में ही करीब 200 लोगों के नशा तस्कर संदीप शाह गैंग के जुड़े होने की आशंका है. जबकि पूरे उत्तर भारत में ये संख्या 400 तक हो सकती है. शिमला पुलिस आरोपियों के बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर मामले में आगामी जांच कर रही है. पुलिस द्वारा अब तक शाह गैंग के गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक तहसील कल्याणकारी अधिकारी और एक महिला वकील भी शामिल है.

शाह गैंग के गिरफ्तार 5 आरोपी…

अभिषेक वर्मा, उम्र 28 साल

मनीष ठाकुर, उम्र 34 साल

शेखर ठाकुर, उम्र 32 साल

अरविंद कुमार गुप्ता, उम्र 32 साल

संतोष कुमार, उम्र 33 साल

ये सभी आरोपी शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले हैं.

Related posts

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 24 एचएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। यहाँ पढ़ें किसे कहा भेजा गया ।

Admin

हिमाचल भाजपा में ईस्ट इंडिया कंपनी का हो चुका प्रवेश : कांग्रेस

Admin

125 Unit Free Electricity :’जनता का हक छीनने की तैयारी में कांग्रेस सरकार’, सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जयराम ठाकुर का आरोप

Admin

Leave a Comment