24.9 C
Baijnath
August 24, 2026
Baijnath

आम वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित होगा प्रदेश सरकार का बजट: किशोरी लाल

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट को आम जनता के लिए एक ऐतिहासिक और लाभकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया गया बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो प्रदेश के विकास में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

किशोरी लाल ने कहा कि इस बजट में आम वर्ग, युवा, महिलाएं, किसान और कर्मचारियों के लिए नई योजनाएं शुरू की गई हैं, जो आने वाले समय में उनके जीवन स्तर को सुधारने में मददगार साबित होंगी। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसरों की सराहना की, जिससे महिला मंडलों और युवक मंडलों को सीधे लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है, जिससे आम परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में समावेशी विकास हो रहा है और हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दिनों में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए नई योजनाएं और परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

Related posts

पपरोला में आयरन फिटनेस की दूसरी टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न: नशा मुक्ति और फिटनेस को मिला बढ़ावा

Admin

Baijnath News :सकड़ी आईटीआई भवन का निर्माण अधूरा, पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने सरकार और विधायक पर साधा निशाना

Admin

Baijnath News:बैजनाथ के ददीन गांव में दंपति ने निगला जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Admin

Leave a Comment