आज दिनांक 29 सितंबर 2023 को पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय में ‘कॉमर्स एवं मैनेजमेंट सोसाइटी’ ने कॉलेज ‘करियर एवं काउंसलिंग गाइडेंस सेल’ की सहायता से बैंकिंग तथा साइबर धोखाधड़ी विषय पर एक आख्यान का आयोजन किया. कार्यक्रम में श्री लकी गुप्ता, शाखा प्रमुख एक्सिस बैंक, पालमपुर तथा डॉक्टर अतुल, सेवानिवृत्ति निदेशक तथा पूर्व वित्तीय कॉम्प्ट्रॉलर कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर मुख्य अतिथि तथा वक्ताओं के रूप में शामिल हुए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र पाल द्वारा की गई. कार्यक्रम का संचालन श्री यश पाल, सहायक आचार्य कॉमर्स तथा समृति, छात्रा बीकॉम द्वितीय वर्ष के द्वारा किया गया. डॉ अतुल तथा श्री लकी गुप्ता ने बैंकिंग के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा साथ ही उन्होंने वित्तीय साक्षरता के महत्व को भी समझाया.
उन्होंने कहा कि आज तकनीक के आ जाने के कारण लोगों की बैंकिंग में पहुंच आसान हो गई है तथा साथ ही साइबर अपराधों और धोखाधड़ी में भी बहुत वृद्धि हुई है. इसलिए लोगों को इसका प्रयोग अत्यंत सावधानी के साथ करना चाहिए.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र पाल ने कहा कि मजबूत बैंकिंग प्रणाली किसी भी अर्थव्यवस्था की रीड होती है. उन्होंने विद्यार्थियों के वित्तीय साक्षर होने पर बल दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है. इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को वक्ताओं के वास्तविक अनुभव का लाभ मिलता है. अतः भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे. अंत में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-कर कर हिस्सा लेकर इनका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए.
