27.1 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

कजौटधार पंचायत के उपप्रधान जय सिंह राणा ने द्रंग विधायक पर लगाएं अपशब्द कहने के आरोप

मंडी

विकास खण्ड द्रंग की ग्राम पंचायत कजौटधार के उपप्रधान जय सिंह राणा ने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य को कभी भुलाया नही भुलाया जा सकता जिसका हम उनका तहे दिल से धन्यवाद करते है ।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा द्रंग में किए गए विकास कार्यो से वर्तमान विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर बौखलाहट में है जिस कारण आज वे जनप्रतिनिधियों पर घटिया बयानबाजी कर रहें हैं ।
उन्होंने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत धन की स्वीकृति मिली तो हमने पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर का धन्यवाद किया तो द्रंग के वर्तमान विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर को वह रास नही आया और मुझ पर अपशब्द कहने लगे जो उन्हें सोभा नही देते ।
राणा ने कहा कि वर्तमान विधायक एक जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि है और हमें भी जनता ने ही चुना है लेकिन एक चुने हुए प्रतिनिधि पर ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहें तो आम जनता से किस तरह बात करते होंगे ।
राणा ने सोशल मीडिया द्वारा उनकी एक वीडियो भी जारी की है जिस पर विधायक के साथ एक व्यक्ति उपप्रधान पर अपशब्द कहे रहे हैं ।
राणा ने कहा कि जो विकास पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने किया है वह आप पांच साल तो क्या पचास साल भी नही कर सकते । जो आपकी मानसिकता दर्शाती है ।
वही उन्होंने कहा कि लोगों ने आपको विधायक विकास करने के लिए चुना है ना कि जनप्रतिनिधियों को अपशब्द कहने के लिए ।
राणा ने कहा कि विधायक जी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की बैठक अधिकारियों के साथ कब हुई और आपके कार्यकाल के दस महीने के अंदर कौन सी सड़क आपने विधायक प्राथमिकता में डाली जिसकी डीपीआर बनकर आई हो इसकी जानकारी स्पस्ट करें ।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने इन सड़कों को विधायक प्राथमिकता में डाल कर आज इनकी स्वीकृति मिली है जिसके लिए हम पूर्व विधायक का धन्यवाद करते है ।
आप भी काम करें और आने वाले समय में हम आपका भी धन्यवाद करेंगे ।
वही उन्होंने विधायक से पूछना चाह है कि पीएमजीएसवाई की सड़के किस मंत्रालय के तहत आती है ।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने कुछ दिन पहले प्रेस वार्ता में कहा था कि वर्तमान विधायक को भारतीय जनता पार्टी की एबीसी का कोई ज्ञान नही है बस यंहा अग्निवीर बनने आये है । उन्होंने कहा कि द्रंग की आठ सड़को को 118 करोड़ रुपये की राशि आने से द्रंग हिमाचल प्रदेश में दूसरे स्थान और भारत में नंबर एक पर रहा है जो पूर्व विधायक की देन है ।

जब इस बारे में द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी गलत बयानबाजी उपप्रधान के खिलाफ नही की है ।

Related posts

चरस मामला में भगोड़ा आरोपी पुलिस हिरासत में

Admin

पनारसा – ज्वालापुर सड़क की अपग्रेडेशन पर जताया पुर्व विधायक का आभार ।

Admin

कबड्डी, मार्चपास व अनुशासन में विजेता रहा रोपा स्कूल

Admin

Leave a Comment