25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Shimla

‘पंजाबी हमारे बड़े भाई…’: HRTC बसों पर भिंडरावाले के पोस्टर विवाद पर CM सुक्खू बोले, सुरक्षा को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान से की बात।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी बसों पर भिंडरावाले के पोस्टर लगाए जाने के विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब के लोग हमारे बड़े भाई हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के सीएम भगवंत मान से बातचीत की गई है और हिमाचल के वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों और वाहनों पर पंजाब में हुई तोड़फोड़ की घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस मामले को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के वाहनों को तलवार की नोक पर रोकने की घटना से राज्य के नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चालक और परिचालक भी इस घटना से चिंतित हैं, जो एक गंभीर मुद्दा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि भगवंत मान ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही, पंजाब के मुख्यमंत्री ने हिमाचल से आने वाले वाहनों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का भी वादा किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पंजाब और हिमाचल के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, और पंजाब के लोगों को हमेशा सम्मान दिया जाएगा।

जयराम ठाकुर ने यह भी याद दिलाया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में धर्मशाला विधानसभा परिसर में “खालिस्तान जिंदाबाद” लिखे जाने की घटना के बाद दो दिन के भीतर आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री को पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए।

इस घटना ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच सुरक्षा और सद्भाव के मुद्दे को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। दोनों राज्यों की सरकारों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related posts

भारतीय सेना और हिमाचल के लिए सुख भरी खबर, भुभू जोत टनल और नेशनल हाईवे के लिए डिफेंस मिनिस्ट्री राजी

Admin

इस महीने से मिडी बसों में सफर करेगा हिमाचल

Admin

हिमाचल में सरकार की सख्ती का दिखा असर, 22 दिनों में इतने हजार से अधिक राशनकार्ड धारकों ने करवाई ई-केवाईसी

Admin

Leave a Comment