23.3 C
Baijnath
August 15, 2026
DESH-VIDESH

विवादों में ‘यशू-यशू’ पादरी बजिंदर: महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, गला पकड़ा, थप्पड़ और किताब से हमला !

चंडीगढ़: ताजपुर चर्च के पादरी बजिंदर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक युवक और एक महिला के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पादरी ने युवक को मोबाइल और बैग से मारा, जबकि एक महिला को थप्पड़ मारा, जिसकी गोद में एक छोटा बच्चा था। यह वीडियो चंडीगढ़ स्थित पादरी के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि पादरी अपने ऑफिस में बैठा है और अचानक गुस्से में चिल्लाने लगता है। इसके बाद वह युवक को मोबाइल फेंककर मारता है और फिर बैग से प्रहार करता है। इस दौरान वह महिला की ओर उंगली दिखाकर चिल्लाता है और मेज पर रखी कोई चीज उठाकर उसे मारता है। महिला विरोध करने की कोशिश करती है, लेकिन पादरी उसे थप्पड़ मारता रहता है। कमरे में मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन पादरी का गुस्सा शांत नहीं होता।

वीडियो के एक कोने में 14 फरवरी की तारीख दिखाई दे रही है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना उसी दिन की है। पादरी बजिंदर सिंह पर पहले भी यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लग चुके हैं। पिछले महीने, एक 22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया था कि कुछ साल पहले पादरी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था, जब वह नाबालिग थी।

साल 2018 में भी पादरी पर बलात्कार का आरोप लगा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, मोहाली की एक अदालत ने इस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पादरी भारत से भागकर नेपाल में छिपा हुआ है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पादरी के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। लोग पादरी की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Related posts

OYO New Rule: ओयो के होटलों में अब अनमैरिड कपल्स को नहीं मिलेगी एंट्री, कंपनी ने चेक-इन पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव

Admin

पंजाब में यौन उत्पीड़न का आरोपी पादरी बजिंदर सिंह FIR दर्ज होने के बाद भागा नेपाल, पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Admin

बजट के बाद लगा पहला झटका, बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें

Admin

Leave a Comment