23.3 C
Baijnath
August 16, 2026
Sports

RCB vs DC: दिल्ली की नजर चौथी जीत पर, बेंगलुरु के घर में मचेगा बवाल! बड़ा बदलाव कर बढ़ाएगी दबदबा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 24वें मुकाबले में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह रोमांचक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 18वें सीजन में अब तक आरसीबी ने 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में है और जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली अब चौथी लगातार जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

आरसीबी बिना बदलाव के उतरने को तैयार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया था। टीम इस समय अच्छी लय में दिख रही है और कप्तान रजत पाटीदार प्लेइंग 11 में किसी बदलाव के बिना दिल्ली के खिलाफ उतर सकते हैं। बल्लेबाजी में फिल साल्ट और विराट कोहली शानदार शुरुआत दे रहे हैं, वहीं देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा भी बल्ले से योगदान दे रहे हैं। गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल और जोश हेजलवुड ने अहम भूमिका निभाई है।

दिल्ली कर सकती है बड़ा बदलाव

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर शानदार फॉर्म दिखाया है। हालांकि, टीम एक बड़ा बदलाव कर सकती है। लगातार नाकाम रहने वाले जैक फ्रेजर मैकगर्क को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह फॉफ डुप्लेसिस की अंतिम 11 में वापसी हो सकती है। मैकगर्क का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 1 रन, हैदराबाद के खिलाफ 38 रन बनाए, जबकि चेन्नई के खिलाफ उनका खाता भी नहीं खुला था।

दोनों टीमों की नजर जीत पर

दिल्ली की टीम जहां अपनी विजयी लय को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर मजबूत प्रदर्शन के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। फैंस को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक टक्कर की उम्मीद है।

Related posts

नाइंसाफी! चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से कटेगा इस धांसू बल्लेबाज का पत्ता? सोशल मीडिया पर दिखी फैंस की नाराजगी

Admin

Cricket News: गाबा में चलेगा ‘पुष्पा राज’, झुकेंगे नहीं ऋषभ पंत, फायर हैं मोहम्मद सिराज

Admin

PBSK vs CSK Playing 11 IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू – धोनी के खेलने पर संशय, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Admin

Leave a Comment