April 15, 2026
Baijnath

Baijnath News: गुनेहड़ में तीन दिवसीय सैर मेले का समापन, सांसद राजीव भारद्वाज ने की विकास कार्यों की घोषणा

बैजनाथ – ग्राम पंचायत गुनेहड़ में आयोजित तीन दिवसीय सैर मेले का समापन धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर चंबा के सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जबकि पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी विशेष रूप से मौजूद थे। मेले के समापन समारोह में सांसद ने मेले की सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जीवन का परिचायक हैं। ये न केवल आपसी भाईचारे और मनोरंजन का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि लोक कलाओं, वेशभूषा और परंपरागत धरोहरों को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सांसद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गांवों में आयोजित होने वाले मेले ग्रामीण समाज के लिए उत्सव का रूप रखते हैं। ये धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एकजुटता और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मेले हमारी पहचान हैं और इन्हें जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सैर उत्सव के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि यह त्योहार वर्षा ऋतु के बाद शरद ऋतु की शुरुआत में मनाया जाता है, जो ग्रामीण जीवन की खुशहाली का प्रतीक है।

इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने गुनेहड़-लाहड़ सड़क के लिए 3 लाख रुपये, राजकीय उच्च पाठशाला की दूसरी मंजिल के लिए 5 लाख रुपये और खेल मैदान के लिए 1.5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। मेले में महिला मंडल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, साथ ही विभिन्न खेल आयोजनों का भी आयोजन हुआ, जिनके विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ा भंगाल पंचायत के प्रधान मनसा राम भंगालिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर, चेतक कंवर, गोकुल ठाकुर, रोहित कौशल, ग्राम पंचायत गुनेहड़ की प्रधान अंजना देवी, उपप्रधान दुनी चंद, राज कुमार, चुनी लाल, युवक मंडल, महिला मंडल के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सांसद ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और लोगों से अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

Related posts

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों की अनसुनी पुकार: 17 साल की सेवा, नियमितीकरण की आस अब नई योजना से संकट में?

Admin

सुभाष अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त।

Admin

AMS UCC India: बीड़-बिलिंग में एशियन माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता का शानदार आगाजपहले दिन भारतीय साइक्लिस्टों का दबदबा, 8 देशों के 117 प्रतिभागी शामिल

Admin

Leave a Comment