25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

Renuka Thakur: रोहड़ू में रेणुका सिंह ठाकुर का जोरदार स्वागत, प्रशासन ने किया सम्मानित

रोहड़ू (कुठियाला), 9 नवंबर: हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू क्षेत्र की शान और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर रविवार को गृह क्षेत्र पहुंचीं। महिला विश्व कप विजेता टीम की इस खिलाड़ी का रोहड़ू में स्थानीय प्रशासन, विधायक और हजारों लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रशासन ने उन्हें शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही चांदी का मुकुट पहनाया। उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

रोहड़ू पहुंचने से पहले रेणुका सिंह ठाकुर ने माता सुनीता ठाकुर और परिवार के साथ हाटकोटी स्थित माता हाटेशवरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद रोहड़ू में उत्सahi जनसमूह ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

रेणुका सिंह ठाकुर ने अपने सफलता के सफर का श्रेय चाचा भूपिंदर सिंह ठाकुर और मामा को दिया। उन्होंने बताया कि मात्र 3 वर्ष की उम्र में पिता का साया उठ जाने के बाद चाचा ने उनके हुनर को पहचाना और 13 वर्ष की आयु में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट अकादमी, धर्मशाला पहुंचाया। मामा ने हमेशा साथ दिया, जिसकी बदौलत वह आज इस मुकाम पर हैं। कड़ी मेहनत और फोकस से उन्होंने देश, प्रदेश, रोहड़ू और अपने गांव पारसा का नाम रोशन किया है।

रोहड़ू के बाद रेणुका पारसा गांव के लिए रवाना हुईं, जहां हजारों लोगों ने उनका भव्य अभिनंदन किया। गांव में खुशी का माहौल था और जश्न मनाया गया। पारसा में धाम का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इससे पहले मेंहदली में स्वर्ण समाज ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

रेणुका की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ा दी है।

Related posts

Weather Update: हिमाचल में इस दिन से फिर करवट लेगा मौसम, शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

Admin

शराब के अधिक दाम वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई, इतने लाख का लगेगा जुर्माना

Admin

ये हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज, लें डॉक्टर की सलाह

Admin

Leave a Comment