July 21, 2026
Shimla

Weather Update: हिमाचल में इस दिन से फिर करवट लेगा मौसम, शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 3 दिनों से मौसम साफ है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग शिमला ने आगामी दिनों के लिए प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. बता दें कि बीते दिनों हिमाचल में हुई भारी बर्फबारी और बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जिससे समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया. हालांकि 5 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहा. जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली.

किस-किस दिन होगी बारिश-बर्फबारी ?

मौसम विभाग शिमला के मुताबिक प्रदेश में 8 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 9 मार्च को प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा जिले के ऊंचे इलाकों में कई जगह बर्फबारी की संभावना है. जबकि 10 और 11 मार्च को प्रदेश के ऊंचाई व मध्य पर्वतीय इलाकों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, 12 मार्च को मौसम विभाग द्वारा प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी को बताई गई है. इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. ऐसे में एक बार फिर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ सकती है

Related posts

Shimla News: शिमला के छात्र से मोहाली में दरिंदगी: गन पॉइंट पर किया किडनैप… यौन संबंध बनाए, गुप्तांग में लगाया करंट।

Admin

Himachal Weather: हिमाचल में राहत की बौछार, 6 जिलों में आज से बारिश, गर्मी से मिलेगा आराम

Admin

राहुल गांधी में जिन्ना का जिन्न, कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे एक: अनुराग ठाकुर

Admin

Leave a Comment