25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

Shimla News : शिमला में 7 नाबालिग छात्र-छात्राओं से छेड़खानी, गलत ढंग से छूता था आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल में 5 नाबालिग लड़कियों और 2 नाबालिग लड़कों के अश्लील हरकते करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने की पड़ताल

शिमला में स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन को स्कूली बच्चों के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। जिस पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पड़ताल करने के लिए स्कूल पहुंची। बच्चों के साथ काउंसलिंग के बाद टीम को चला कि अंशुल नामक शख्‍स ने सात बच्चों के साथ छेड़छाड़ की है। इनमें पांच नाबालिग लड़कियां और दो नाबालिग लड़के शामिल हैं।

रोहड़ू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चाइल्ड हेल्प लाइन शिमला के परियोजना समन्वयक राम चंद की शिकायत पर रोहड़ू पुलिस ने आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी रोहड़ू ने शनिवार को बताया कि आरोपित के विरुद्ध रोहड़ू थाने में बीएनएस की धारा 75 (2) व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

Related posts

हिमाचल में 19 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 200 से अधिक सड़कें बंद

Admin

गग्गल एयरपोर्ट विस्तारीकरण मामला, हाईकोर्ट ने ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के दिए आदेश

Admin

Himachal News:हिमाचल के बैंकों में भूले-बिसरे 352 करोड़! 10.77 लाख खाते निष्क्रिय, अब विशेष अभियान से हकदारों तक पहुंच रही राशि

Admin

Leave a Comment