January 21, 2026
Dharamshala

पूर्व मुख्यमंत्री-राष्ट्रीय नेता ने धर्मशाला में शहीद परिवार-प्रबुद्धजनों से की मुलाकात

हिमाचल में संपर्क से समर्थन अभियान का आगाज

केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों की रखी बात

आगामी सयम के लिए सुझावों को भी किया विचार-विमर्श

धर्मशाला

केंद्र सरकार के नौ गौरवमय वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर संपर्क से समर्थन जनसंपर्क अभियान का आगाज गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से हुआ। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता डा. अनिल जैन, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर, महामंत्री त्रिलोक कपूर, विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व विधायक अरूण मेहरा कूका,प्रदेश सचिव एवं अभियान के संसदीय प्रभारी विशाल चौहान, विशाल नैहरिया, प्रदेश सचिव वरिंदर चौधरी, ज़िला अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, ज़िला महामंत्री सचिन शर्मा, व पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर विश्व चक्षु की मौजूदगी में धर्मशाला में संपर्क से समर्थन अभियान का आगाज किया गया। डा. अनिल जैन ने कहा की मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यों को लेकर संपर्क से समर्थन अभियान का आगाज देश भर में आज से शुरू हुआ हो गया है।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने देवभूमि व वीरभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के वीरों व उनके परिवारों को संस्मरण करते हुए सबसे पहले धर्मशाला के रामनगर के शहीद मेजर अभिजय थापा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके परिवारजनों से मुलाकात कर केंद्र की योजनाओं के बारे में बातचीत की, साथ ही देश की सुरक्षा सहित विभिन्न पहलूओं को लेकर सुझाव भी लिए। इसके साथ ही लोकतंत्र के चौथे संतभ के प्रहरी के रूप में दशकों से सेवाएं प्रदान कर रहे दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक अनिल सोनी से सकोह में मुलाकात कर केंद्र की एनडीए सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों का रिपोर्ट कार्ड रखा। जिसमें प्रधान संपादक की ओर से भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न बिदुंओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नेताओं ने कॉर्ड संस्था की राष्ट्रीय निदेशिका पदमश्री डा. क्षमा मैत्रे से भी गरीब व समाज कल्याण के किए गए कार्यों को लेकर विस्तार से मंथन किया। वहीं प्रदेश के शिक्षाविद रिटायर्ड प्रिंसीपल प्रो. एनडी शर्मा, प्रो.ज्योति कुमार, प्रो. सहित अन्य शिक्षाविदों से भी उनके निवास स्थान में पहुंचकर देश के मनचित्र का हाल बताया व जाना। धर्मशाला के सिद्धपुर के प्रबुध नागरिक गोपाल दास चौराही से भी केंद्र की योजनाओं को लेकर व्याख्यान किया, और उनके आमजनमानस पर प्रभाव व अधिक फैलाने को लेकर बातचीत हुई। हिमाचल की बेटी धर्मशाला के गमरू की पर्वतारोही अजंलि शर्मा व उनके परिवार से भी मुलाकात की। जिसमें उन्होंने केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में अवगत करवाते हुए युवा वर्ग के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने कांगड़ा के व्यवसायायी अजय ककड़ तथा डा प्रदीप मक्कर से भी मुलाकात कर केदं्र सरकार की नौ वर्ष की योजनाओं को रखा। साथ ही उक्त योजनाओं को प्रबुद्धजनों से आम लोगों तक पहुंचाने सहित महत्वपूर्ण सुझाव भी केंद्र सरकार के लिए प्राप्त किए हैं, जिन्हें लेकर आगामी समय में कार्य किया जाएगा।

Related posts

पांगी में स्वयंसेवकों व मिस्त्रियों को दिया जा रहा आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण

Admin

हिमाचल में वेतन भुगतान पर हर महीने 13 अरब से ज्यादा का खर्च’, सीएम सुक्खू ने सदन को दी जानकारीl

Admin

भाजपा के गुटों में ताकत दिखाने की होड़, विपक्ष में चल रही कुर्सी की जंग’, CM और डिप्टी सीएम ने BJP पर साधा निशाना

Admin

Leave a Comment