July 14, 2026
Mandi

चौहारघाटी के हुरंग गांव में 6 परिवारों के मकान राख, 2 गाय, 8 मुर्गे जिंदा जले


पधर (मंडी)। (वीर खड़का)
मंडी के चौहारघाटी क्षेत्र में आगजनी की घटना से 6 परिवारों के मकान जलकर राख हो गए। आगजनी की घटना में 2 गाभिन गाय 8 मुर्गे जिंदा जल गए। हादसा रविवार रात को करीब 2:00 बजे पेश आया। शॉर्ट सर्किट होने से हादसा पेश आया ऐसा बताया जा रहा है। रविवार रात को 6 परिवारों के संयुक्त घरों में अचानक आग भड़की ।घटना के समय घर में परिवार के सदस्य सोए हुए थे। मकान के स्लेट टूटने की आवाज ग्रामीण महिला ने सुनी। उसे बारिश होने का आभास हुआ। जब वह घर से बाहर निकली तो उसने पड़ोसियों के मकान को आग की लपटों में घिरा देखा। इस बीच ग्रामीणों ने घर में सोए परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बचाव करते हुए आसपास के मकानों को जलने से बचाया। हुरंग गांव के सभी ग्रामीण रात को आग बुझाने घटनास्थल पहुंचे। मकान में लगी आग की लपटें सोमवार को दिनभर सुलगती रही। हादसे की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम रात को ही हुरंग गांव पहुंची। सोमवार सुबह द्रंग के विधायक पुर्ण चंद ठाकुर घटनास्थल पहुंचे और प्रभावितों के साथ दुख सांझा किया। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर और नायब तहसीलदार पधर संजय बर्धन भी घटना स्थल पहुंचे और प्रशासन की टीम के साथ नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों को समीप के वन विभाग के रेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा सभी प्रभावित परिवारों को पुनर्वास का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर प्रधान भूमा देवी, बीडीसी सदस्य चंद्रकला, उपप्रधान प्रेम सिंह पूर्व बीडीसी चेयरमैन लाल चंद ठाकुर, हल्का ग्रामीण राजस्व अधिकारी राकेश कुमार, विभाग की ओर से डिप्टी रेंजर सोहन सिंह, आइपीएच विभाग के जेई प्रेम सिंह भी मौजूद रह। इस घटना में ईश्वर सिंह, राजू राम पुत्र तोलू राम, रामु पुत्र काणु राम, राम कृष्ण, राम लाल पुत्र श्रीराम के रिहायशी मकान जलकर राख हुए। सभी परिवारों का घर के भीतर रखा सामान नकदी आभूषण सब जलकर राख हो गए। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि आगजनी की घटना से 6 परिवारों के मकान राख हुए हैं। सभी प्रभावितों के पुनर विस्थापन को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

Related posts

मणिपुर की घटना पर द्रंग महिला कांग्रेस भड़की, मणिपुर व केंद्र सरकार को देना चाहिए जवाब : रेशमा ठाकुर

Admin

Himachal News:पूर्व सैनिक ने जिंदा पत्नी को मृत घोषित कर रचा धोखाधड़ी का जाल, दूसरी महिला का नाम दर्ज

Admin

शिक्षा खण्ड द्रंग द्वितीय के तीन बच्चों का जवाहर नवोदय के लिए हुए चयन

Admin

Leave a Comment